Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

Khatron Ke Khiladi 15: ओरी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगे. उन्होंने खुलासा किया कि शो साइन करने से पहले उन्होंने एक खास शख्स से सलाह ली थी. आइए आपको बताते हैं कि वह शख्स कौन है.

Khatron Ke Khiladi 15: ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ओरी ने खुलासा किया कि शो में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने सिर्फ एक इंसान से सलाह ली थी और वह थी खुशी कपूर. ओरी ने बताया कि खुशी कपूर ने उन्हें बिना ज्यादा सोचे शो करने की सलाह दी थी.

खुशी कपूर की सलाह पर किया शो साइन

आईएएनएस से बातचीत में ओरी ने कहा,“मैंने सिर्फ खुशी कपूर से पूछा था और उसने कहा था- बस कर डालो, जाओ और मजे करो.” ओरी और खुशी कपूर काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं. दोनों को अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखा जाता है.

ओरी ने कहा- मैं जो सोचता हूं, वही बोलता हूं

इंटरव्यू के दौरान ओरी ने अपनी बेबाकी को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह बिना सोचे अपने दिल की बात बोल देते हैं और यही चीज उन्हें सबसे अलग बनाती है. ऑरी ने कहा, यह सच है. मैं हर समय बिना फिल्टर के बोलता रहता हूं और कभी नहीं पता होता कि मेरे मुंह से क्या निकल जाएगा. मैं खुद को रोकता नहीं हूं. अगर मैं कुछ बोल दूं तो क्या होगा? मैं वही बोलता हूं जो सोचता हूं. यही चीज मुझे फेमस बनाकर यहां तक लाई है, तो अब मैं इसे क्यों बदलूं?” उन्होंने आगे कहा, “कई लोग इसलिए कुछ नहीं बोलते क्योंकि उन्हें डर होता है कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे, उनके ब्रांड डील्स या फिल्में प्रभावित होंगी. लेकिन मैं फिल्में करने नहीं आया हूं. अगर किसी को मेरी बात बुरी लगती है या किसी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को मैं पसंद नहीं आता, तो मुझे फर्क नहीं पड़ता.”

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंफर्म कंटेस्टेंट

गौरव खन्ना, रूबीना दिलैक, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, ओरी, शगुन शर्मा, रूहानिका धवन, अविनाश मिश्रा, अविका गोर, जैस्मीन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंमौनी रॉय की स्टारडम से बढ़ीं दूरियां? नई रिपोर्ट में रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >