Khatron Ke Khiladi 15: रोहिट शेट्टी के शो में खतरों से खेल सकते हैं ये 3 कंटेस्टेंट, अभी जान लें नाम

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी नए सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैया है. शो में खतरनाक स्टंट होते हैं, जिसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बड़े साहस के साथ करते हैं. आइये जानते हैं इस सीजन में किनके नाम सामने आ रहे हैं.

Khatron Ke Khiladi 15: भारत का पसंदीदा और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी फिर से अपने 15 वें सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि बिग बॉस 18 के कई कंटेस्टेंट इसमें भाग ले सकते हैं. जहां बीते दिनों दिग्विजय राठी का नाम सामने आ रहा था. वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अविनाश मिश्रा अपने डर का सामने कर सकते हैं. इस शो को पॉपुलर निर्माता रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं.

अविनाश मिश्रा खतरों के खिलाड़ी का बन सकते हैं हिस्सा

टेलीचक्कर के रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट अविनाश मिश्रा को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए संपर्क किया गया है. कहा यह भी जा रहा है कि एक्टर स्टंट करने के लिए एक्साइटेड हैं और इसलिए उन्होंने हामी भी भर दी है. हालांकि रियालिटी शो के मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

बेसर अली भी ले सकते हैं भाग

सूत्रों के मुताबिक, कुंडली भाग्य फेम बेसर अली को भी के लिए अप्रोच किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि बेसर को पहले भी इस शो का ऑफर मिल चुका है. हालांकि तब उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. एमटीवी रोडीज में उनके प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, फैंस उन्हें स्टंट करते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. खतरों का खिलाड़ी का पिछला सीजन जबरदस्त हिट रहा, टीआरपी चार्ट में भी इसने टॉप 10 में अपनी जगह बना रखी थी. रणवीर मेहरा ने ट्रॉफी अपने नाम की थी.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 13 कंटेस्टेंट्स, सेलेब्स के नाम हुए लीक!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >