Khatron Ke Khiladi 15: क्या इस बार 'सोरिका' की जोड़ी करेगी स्टंट? सामने आई कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट

Khatron Ke Khiladi 15 में क्या निहारिका तिवारी और सोरब बेदी नजर आएंगे? शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर आई नई अपडेट.

Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ वापस आ रहा है. इस शो में मशहूर सितारे अपने डर का सामना करते हैं और खतरनाक स्टंट करते हैं. इस बार भी शो को और ज्यादा रोमांचक बनाने की तैयारी चल रही है. लोग यह जानने के लिए बहुत बेताब हैं कि इस बार कौन-कौन से सितारे अपनी जान जोखिम में डालकर हमें एंटरटेन करेंगे. इसी बीच दो नए नाम खूब चर्चा में हैं, आइए बताते हैं आपको इनके बारे में.

क्या ‘सोरिका’ की होगी शो में एंट्री?

IWMBuzz की रिपोर्ट की मानें तो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला X6’ से मशहूर हुए सोरब बेदी और निहारिका तिवारी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. इन दोनों की जोड़ी को फैंस प्यार से ‘सोरिका’ कहते हैं. हाल ही में इनका एक गाना ‘शीशा’ भी आया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.

अगर ये दोनों शो में आते हैं, तो यह देखना मजेदार होगा कि वे खतरनाक स्टंट के बीच अपनी दोस्ती और केमिस्ट्री को कैसे संभालते हैं.

इन बड़े सितारों के नाम भी हैं चर्चा में

सिर्फ सोरब और निहारिका ही नहीं, बल्कि कई और बड़े नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना, प्रणाली राठौड, और कॉमेडी किंग हर्ष गुजराल को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. इसके अलावा सोशल मीडिया स्टार एलविश यादव और दिग्विजय राठी के नाम की भी चर्चा है.

क्यों खास है यह शो?

‘खतरों के खिलाड़ी’ भारत का ऐसा शो है जहां एक्शन, डर और मस्ती सब एक साथ मिलता है. यहां स्टार्स को अपनी हिम्मत दिखानी पड़ती है और उन्हें आग, पानी और ऊंचाइयों से जुड़े मुश्किल टास्क दिए जाते हैं.

सीजन 15 को लेकर अभी से ही इंटरनेट पर काफी धूम मची हुई है और फैंस बस इस बात का इंतकार कर रहे हैं कि कब कलर्स टीवी इन नामों पर पक्की मुहर लगा दे.

यह भी पढ़ें: Malayalam Horror Movies on OTT: रात के अंधेरे में न देखें ये 5 मलयालम फिल्में, वरना हर आहट से लगने लगेगा डर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >