Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलने को तैयार रुबीना दिलैक, बोलीं- मां बनने के बाद बढ़ी है नई चुनौतियां लेने की हिम्मत

Khatron Ke Khiladi 15: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने जा रहीं रुबीना दिलैक ने शो को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद उनके अंदर नई चुनौतियां स्वीकार करने का आत्मविश्वास और बढ़ गया है.

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं. शो में हिस्सा लेने से पहले रुबीना ने अपनी तैयारियों और सोच के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि इस शो का हिस्सा बनना उनके लिए सिर्फ एक कॉम्पिटिशन नहीं, बल्कि खुद को नई तरह से परखने का मौका है.

मां बनने के बाद बढ़ा आत्मविश्वास

PTI से बातचीत में रुबीना ने बताया कि मां बनने के बाद उनके अंदर नई चुनौतियां स्वीकार करने की हिम्मत और बढ़ गई है. उनके मुताबिक, मातृत्व ने उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत और निडर बना दिया है. यही वजह है कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जैसे मुश्किल और रोमांचक शो में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

शो में खुद को साबित करना चाहती हैं रुबीना

एक्ट्रेस का मानना है कि अक्सर लोगों की सोच होती है कि महिला कलाकार सिर्फ स्क्रीन पर ग्लैमरस किरदार निभा सकती हैं. लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसा शो महिलाओं को अपनी असली ताकत दिखाने का मौका देता है. रुबीना ने कहा कि ऐसे शो में हिस्सा लेने पर कई बार हम खुद भी अपनी क्षमताओं को पहचानते हैं.

डर और चुनौतियों से होगा सामना

रुबीना ने माना कि मां बनने के बाद उनकी बेटियों को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. हालांकि, वह इस बात को जानने के लिए भी एक्साइटेड हैं कि शो के दौरान यह डर उनके परफॉरमेंस को कैसे प्रभावित करेगा. उनका मानना है कि हर चुनौती इंसान को कुछ नया सिखाती है.

केपटाउन में चल रही है शूटिंग

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग इस समय साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है. शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में रुबीना दिलैक के साथ करण वाही, रित्विक धनजानी, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, अविका गोर, अविनाश मिश्रा, ओरी और हर्ष गुजराल जैसे कई सितारे भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Peddi के किरदार ने राम चरण को पूरी तरह बदल दिया, बोले- यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >