खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रोमो रिलीज, रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को दी बड़ी चेतावनी

Khatron Ke Khiladi 15 Promo: खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है. रोहित शेट्टी एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और नए सीजन में पहले से ज्यादा खतरनाक स्टंट्स का संकेत दे रहे हैं. शो में कई लोकप्रिय टीवी सितारों के शामिल होने की चर्चा भी तेज है.

Khatron Ke Khiladi 15 Promo: कलर्स टीवी का लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है. शो को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच मेकर्स ने नए सीजन का पहला प्रोमो जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

प्रोमो में दिखा रोहित शेट्टी का एक्शन अवतार

जारी किए गए प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह तेज रफ्तार कार चलाते हुए एक विमान का पीछा करते दिखाई देते हैं. हमेशा की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी का दमदार और एक्शन से भरपूर अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. प्रोमो से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाला सीजन पहले के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होने वाला है.

इस बार दोगुना होगा डर और रोमांच

नए सीजन के प्रोमो में यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को पहले से कहीं ज्यादा कठिन स्टंट का सामना करना पड़ेगा. शो में भाग लेने वाले सितारों को अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता की कड़ी परीक्षा देनी होगी. यही वजह है कि फैंस भी यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि कौन-कौन से सितारे इन चुनौतियों का सामना कर पाते हैं.

इन सितारों के शामिल होने की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार शो में कई चर्चित टीवी और सोशल मीडिया सितारे नजर आ सकते हैं. संभावित प्रतिभागियों में हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, जैस्मिन भसीन, विशाल आदित्य सिंह और अविका गौर जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं अपडेट्स

शो की शूटिंग शुरू होने के बाद कई कंटेस्टेंट्स लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं. इससे फैंस को शो से जुड़े अपडेट्स मिल रहे हैं. दर्शकों को अब बेसब्री से इंतजार है कि नए सीजन में कौन सबसे ज्यादा दमखम दिखाकर ट्रॉफी की रेस में आगे निकलता है.

यह भी पढ़ें: क्या यूट्यूबर सौरव जोशी-अवंतिका के रिश्ते में आई दरार? यूट्यूबर के बयान ने बढ़ाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >