Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट मेकर्स ने फरवरी 2026 में एक एआई वीडियो के जरिए किया था. यह शो अमेरिकी सीरीज ‘फियर फैक्टर’ का इंडियन वर्जन है और हमेशा से खतरनाक स्टंट्स और रोमांच के लिए पॉपुलर रहा है. इस बार भी दर्शक नए एडवेंचर्स और दिलचस्प स्टंट्स देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.
सोशल मीडिया पर अब तक कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं और इसी लिस्ट में एक नाम धनश्री वर्मा का भी शामिल है. धनश्री पिछले साल MX प्लेयर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आई थीं और अब उनके खतरों के खिलाड़ी में आने की खबरें तेज हैं. आइए जानते हैं उनके इस सीजन में एंट्री की पूरी अपडेट.
क्या धनश्री वर्मा की एंट्री पक्की है?
IWMBuzz की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में धनश्री वर्मा, जो भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स‑वाइफ और कोरियोग्राफर हैं, को शो के लिए अप्रोच किया गया है. वह फिलहाल मेकर्स के साथ बातचीत में हैं और अगर सब सही रहा तो वह इस सीजन में कंटेस्टेंट्स में शामिल हो सकती हैं.
हालांकि, मेकर्स या एक्ट्रेस ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सामने आए कुछ और टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, ईशा मालविया, अंकित गुप्ता, फरहाना भट्ट, मनीषा रानी, हर्ष गुज्राल, प्रणाली राठोड़ और अभिषेक बाजाज जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी का नाम कन्फर्म नहीं किया है.
शूटिंग और लोकेशन
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जून 2026 में शुरू होगा. शो की शूटिंग फिर से साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होगी. जो कंटेस्टेंट्स फाइनल होंगे, वे मई के आखिरी हफ्ते में वहां के लिए रवाना हो सकते हैं.
OTT प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम
शो सिर्फ टीवी पर ही नहीं, बल्कि JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जाएगा. यानी आप इसे कहीं भी और कभी भी आराम से देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार बोरडम को कहें बाय‑बाय, देखें OTT पर धांसू फिल्में और वेब सीरीज
