Khatron Ke Khiladi 14 OTT: अगर टीवी पर नहीं देख सकते खतरों के खिलाड़ी 14, तो इस ओटीटी पर करें एंजॉय, सिर्फ करना होगा ये काम

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 आज से शुरू होने वाला है. शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. अगर आप किसी वजह से इसे टीवी पर देखने से चूक जाए, तो आप इसे ओटीटी पर भी देख सकते हैं.

Khatron Ke Khiladi 14 OTT: स्टंट-आधारित रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का फैंस इंतजार कर रहे थे. फाइनली आज रात से रोहित शेट्टी का ये शो शुरू होने जा रहा है. इस बार शो की शूटिंग केप टाउन में ना होकर रोमानिया में हुई है. इस सीजन आपको एक से बढ़कर एक स्टंट और खतरनाक टास्क करते कंटेस्टेंट दिख जाएंगे. वहीं, अगर आप किसी वजह से इसे टीवी पर नहीं देख पाएंगे, तो इसे आप ओटीटी पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

जानें खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के कंटेस्टेंट के नाम

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में इस बार 12 कंटेस्टेंट जीत की ट्राफी अपने नाम करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते दिखेंगे. कंटेस्टेंट के नाम रिवील हो चुके हैं, जो इस सीजन शो में नजर आएंगे. उनके नाम हैं-

  1. सुमोना चक्रवर्ती
  2. शालीन भनोट
  3. आसिम रियाज
  4. अदिति शर्मा
  5. शिल्पा शिंदे
  6. अभिषेक कुमार
  7. आशीष मल्होत्रा
  8. कृष्णा श्रॉफ
  9. निमृत कौर अहलूवालिया
  10. गशमीर महाजनी
  11. नियती फतनानी
  12. करण वीर मेहरा

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में ये स्टार्स करेंगे खतरनाक स्टंट, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Also Read- Khatron Ke Khiladi Season 14: इस दिन से शुरू होगा शो, जान लें डेट

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को इस ओटीटी पर कर सकते हैं एंजॉय

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 आज रात से कलर्स पर शुरू हो जाएगा. शो को आप हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं. केकेके 14 भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को रिप्लेस करेगा. टीवी के अलावा आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा प्रीमियम पर देख सकते हैं. इसके लिए आपको जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड़ करना होगा. साथ ही आपको सिर्फ 29 रुपये का मंथली फी देना होगा. बता दें कि पिछले सीजन डिनो जेम्स ने सबको हरा कर ट्राफी अपने नाम की थी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >