Khatron Ke Khiladi 14 के कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जंग, दो ग्रुप में बंट गयी टीम, फैंस बोले- कौन बनेगा विनर

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हर हफ्ते कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिख जाते हैं. रोहित शेट्टी के शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसनें दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. क्या है प्रोमो में, आपको बताते हैं.

Khatron Ke Khiladi 14: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शुरू हो चुका है और इसे दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी ज्यादा बज है. रोहित शेट्टी के शो से कौन बाहर होगा, कौन अच्छे से स्टंट कर पाएगा, इसे जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. नया प्रोमो आया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो में कंटेस्टेंट एक-दूसरे को रोस्ट कर रहे हैं. वीडियो काफी मजेदार है.

खतरों के खिलाड़ी 14 में कंटेस्टेंट ने किया एक-दूसरे को रोस्ट

कलर्स ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके प्रोमो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, जो खुद के काबिलियत को कर रहा है बूस्ट, उन्हीं खिलाड़ियों ने किया एक दूसरे को रोस्ट. वीडियो में करण वीर मेहरा, गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, नियति फतनानी, अदिति शर्मा, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, निमृत कौर अहलूवालिया, आशीष मेहरोत्रा नजर आ रहे हैं. दो ग्रुप में टीम बंटी हुई है और दोनों टीम के लोग एक-दूसरे को चिढ़ा रहे हैं.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 OTT: अगर टीवी पर नहीं देख सकते खतरों के खिलाड़ी 14, तो इस ओटीटी पर करें एंजॉय, सिर्फ करना होगा ये काम

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में ये स्टार्स करेंगे खतरनाक स्टंट, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

यूजर्स कर रहे खूब सारे कमेंट

खतरों के खिलाड़ी 14 के इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, अभिषेक कुमार जीतेगा. एक यूजर ने लिखा, गश्मीर महाजनी ही ट्राफी अपने नाम करेगा. एक यूजर ने लिखा, ये होता है प्रोमो. एक यूजर ने लिखा, कौन बनेगा विनर. वहीं, अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा ​​ने कुछ बिहाइंड द सीन फोटोज पोस्ट की है. तसवीरों में उनके साथ अभिषेक कुमार और कृष्णा श्रॉफ दिख रहे हैं. फोटोज में उनके पीछे का बैकग्राउंड साफ दिख रहा है, जो बेहद खूबसूरत है. इसे शेयर कर एक्टर ने लिखा, “खतरों के खिलाड़ी के पर्दे के पीछे से.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >