Khatron Ke Khiladi 14: सुमोना, निमृत और अभिषेक के बीच हुआ पहला स्टंट, कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी को मिला फियर फंदा

शो खतरों के खिलाड़ी 14 कलर्स पर शुरू हो गया है. शो में इश बार 12 कंटेस्टेंट खतरों से खेलते दिखेंगे. पहला स्टंट किसके बीच हुआ और किसने बाजी मारी, आपको बताते हैं. शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 फाइनली शुरू हो गया है. इस सीजन 12 कंटेस्टेंट एक-दूसरे को कांटे की टक्कर शो में देते दिखेंगे. निमृत कौर अहलूवालिया, कृष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती, केदार आशीष मेहरोत्रा, करणवीर मेहरा, गशमीर महाजनी, शालीन भनोट, शिल्पा शिंदे, फतनानी, असीम रियाज, अदिति शर्मा और अभिषेक कुमार शो में भाग ले रहे हैं. पहला स्टंट निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, सुमोना चक्रवर्ती के बीच हुआ. तीनों में से किसने बाजी मारी. आपको बताते हैं.

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का पहला स्टंट

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का पहला स्टंट सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया और अभिषेक कुमार के बीच हुआ. इस दौरान मिड-एयर बैलेंसिंग स्टंट अभिषेक ने अच्छे से कर लिया और एलिमिनेशन से बच गए. सुमोना चक्रवर्ती को ये स्टंट करने में थोड़ा मुश्किल हुआ. हालांकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उन्हें चियर किया. वहीं, निमृत कौर अहलूवालिया ने भी इस स्टंट में अपना बेस्ट दिया. अब आप सोच रहे होंगे इस टास्क में विनर कौन हुआ.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 OTT: अगर टीवी पर नहीं देख सकते खतरों के खिलाड़ी 14, तो इस ओटीटी पर करें एंजॉय, सिर्फ करना होगा ये काम

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में ये स्टार्स करेंगे खतरनाक स्टंट, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Also Read- Khatron Ke Khiladi Season 14: इस दिन से शुरू होगा शो, जान लें डेट

अभिषेक कुमार ने दी सुमोना चक्रवर्ती को मात

अभिषेक कुमार ने निमृत कौर अहलूवालिया और सुमोना चक्रवर्ती को मात दे दी और पहले स्टंट का विनर बन गए. सुमोना चक्रवर्ती को फियर फंदा मिला. इसका मतलब है कि सुमोना को एलिमिनेशन स्टंट में भाग लेना होगा. वहीं, खतरों के खिलाड़ी 14 का दूसरा स्टंट अदिति शर्मा, कृष्णा श्रॉफ और शालीन भनोट के बीच हुआ. अगला स्टंट आसिम रियाज और गश्मीर महाजनी के बीच हुआ, जबकि करणवीर मेहरा और केदार आशीष मेहरोत्रा ​​एक दूसरे के सामने थे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >