Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करेंगे ये 13 कंटेस्टेंट, जानें सेलेब्स के नाम!

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की इन-दिनों हर तरफ चर्चा है. रिपोर्ट्स की मानें तो कास्टिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं कौन से स्टार्स खतरनाक स्टंट कर सकते हैं.

जबसे बिग बॉस 17 खत्म हुआ है, तबसे फैंस रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो को लेकर हर दिन कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीजन 14 के लिए कास्टिंग शुरू हो गई है. हर साल की तरह, चैनल और प्रोडक्शन हाउस बिग बॉस के प्रतियोगियों को शामिल करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एडवेंचर शो की शूटिंग एक बार फिर साउथ अफ्रीका के केप टाउन में ही होगा. जहां प्रतियोगी खतरों से खेलकर डरावने स्टंट करेंगे. शूटिंग मई महीने के अंत में शुरू होगी. आइये जानते हैं कौन-कौन से सेलेब्स इसमें भाग लेंगे.

बिग बॉस 17 से ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं हिस्सा

बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी ने लॉक अप सीजन 1 जीता. अब खबर आ रही है कि वह रोहित शेट्टी के शो में भाग ले सकते हैं. इसके बाद मन्नारा चोपड़ा ने सलमान खान के रियलिटी शो में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में भी नजर आ सकती हैं. इसके अलावा मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा थीं और झलक दिखला जा में भी नजर आई थीं. वह रोहित शेट्टी के शो केकेके 14 में नजर आ सकती हैं. जहां उनके फैंस उन्हें जोखिमों से खेलते हुए देखेंगे. हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: इस दिन से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 14! खतरों से खेलेंगे ये सेलेब्स, नोट कर लें डेट

अभिषेक और ईशा मालवीया भी स्टंट बेस्ड शो में ले सकते हैं हिस्सा

बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर-अप अभिषेक कुमार पहले प्रतियोगी थे, जिनका नाम रोहित शेट्टी के शो के लिए सामने आ रहा था. एक्टर से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंमे गोलमोल बात कर बातों को टाल दिया. इसके अलावा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीया भी खतरों के खिलाड़ी 14 में भाग ले सकती हैं. उन्होंने रियालिटी शो में जाने की ख्वाहिश भी जाहिर की है. हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है. अभिषेक मल्हान उर्फ ​​फुकरा इंसान को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था. उनसे केकेके 14 के लिए संपर्क किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है.

ये स्टार्स भी कर सकते हैं खतरनाक स्टंट

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया झलक दिखला जा में नजर आए थे. उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अप्रोच किया जा सकता है, क्योंकि उनकी पत्नी पहले से ही केकेके का हिस्सा थीं. लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हेली शाह कई डेली सोप का हिस्सा रही हैं. ऐसी अफवाहें हैं कि हेली जल्द ही एक रियलिटी शो में नजर आएंगी और फैंसका अनुमान है कि वह खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ सकती हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव कथित तौर पर केकेके 14 में दिखाई दे सकते हैं. हां, ऐसी अफवाहें हैं जिनमें कहा गया है कि केकेके 14 के निर्माताओं ने एल्विश से संपर्क किया है.

शोएब इब्राहिम ले सकते हैं हिस्सा

झलक दिखला जा 11 के प्रतियोगी शोएब इब्राहिम केकेके 14 का हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि वह दिलचस्प परियोजनाओं पर हस्ताक्षर करने से पहले शो में हिस्सा ले सकते हैं. वह सलमान खान के बिग बॉस 18 में भी नजर आ सकते हैं. बिग बॉस 17 के पूर्व प्रतियोगी नील भट्ट केकेके 14 का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो का ये है पहला कंफर्म कंटेस्टेंट! इन 14 नामों पर भी लगी मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >