Khatron Ke Khiladi 14 में अनुपमा के तोशू लगाएंगे जान की बाजी, कंटेस्टेंट्स के नाम से हटा पर्दा, देखें पूरी लिस्ट

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में कौन-कौन स्टार्स भाग लेंगे, इससे पर्दा हट गया है. इसमें अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा भी भाग ले रहे हैं. फैंस उन्हें तोशू के नाम से जानते हैं. इसके अलावा अन्य सेलेब्स का भी नाम रिवील हो चुका है.

Khatron Ke Khiladi 14 Confirmed Contestants List: स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का अनाउंसमेंट हो गया है. इतने महीनों से कंटेस्टेंट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, अब फाइनली इससे पर्दा हट गया है. रोहित शेट्टी के शो में 12 कंटेस्टेंट खतरों से खेलने के लिए तैयार है. अब पूरी लिस्ट सामने आ गई है, इसमें निमृत कौर अहलूवालिया, आशीष मेहरोत्रा, अभिषेक कुमार, करण वीर महेरा, अदिति शर्मा, शालीन भनोट, नियति फतनानी जैसे स्टार्स दिखेंगे.


‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के कंटेस्टेंट का नाम हुआ रिवील
दरअसल, मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ, जिसमें ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के कंटेस्टेंट का नाम रिवील कर दिया गया. इस दौरान ये सेलेब्स भी मौजूद रहे. इस सीजन शो में अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा भी भाग ले रहे हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने सीरियल को अलविदा कहा है. इसके अलावा कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती भी इसका हिस्सा बन रही है. इसके अलावा कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया, शिल्पा शिंदे, करण वीर महेरा, अदिति शर्मा, नियति फतनानी, गशमीर महाजनी और आसिम रियाज भाग ले रहे हैं.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 8 कंफर्म कंटेस्टेंट, दो तो बिग बॉस 14 में मचा चुके हैं हंगामा

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में आसिम रियाज लगाएंगे जान की बाजी, इन दो नामों पर लगी मुहर

Anupama: ये रिश्ता क्या कहलाता के ये एक्टर अब बनेंगे तोशू, अभीरा से है खास कनेक्शन


समर्थ जुरेल इस वजह से नहीं हो पाएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14‘ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आसिम रियाज नजर नहीं आए. इसके अलावा समर्थ जुरेल इसमें भाग नहीं ले पाएंगे. आखिरी समय उन्होंने शो से बैक आउट कर लिया. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो उन्हें पैर में चोट लग गई है और इस वजह से वो इसमें भाग नहीं ले रहे हैं. बता दें कि इस बार शूटिंग रोमानिया में होगी और एक महीने से अधिक समय तक चलेगी. दर्शक कलर्स पर शो को जुलाई के दूसरे सप्ताह तक देख पाएंगे. इस हर बार की तरह रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे.

Anupama: क्या अनुपमा छोड़ने के बाद तोशू नजर आएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में, आशीष मेहरोत्रा बोले- मैं सोच रहा हूं कि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >