Khatron Ke Khiladi 14 की शूटिंग के लिए रोमानिया पहुंचे अभिषेक कुमार, फैंस को दिखाई झलक, देखें VIDEO

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. शो में इस बार कई चर्चित सेलेब्स भाग ले रहे हैं. जिसमें एक नाम बिग बॉस 17 फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार का है, उन्होंने अब फैंस को रोमानिया की झलक शेयर की है.

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 इन-दिनों चर्चा में है. शो के बारे में फैंस छोटी से छोटी अपडेट्स जानना चाहते हैं. स्टंट बेस्ट रियालिटी शो को इस बार भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे. इस साल मेकर्स ने शो की लोकेशन बदलने का फैसला किया है. आमतौर पर शूटिंग केपटाउन में होती है, लेकिन इस साल निर्माताओं ने रोमानिया में शूटिंग करने का फैसला किया. सभी कंटेस्टेंट्स रोमानिया पहुंच चुके हैं और जल्द ही शूटिंग भी शुरू हो जाएगी.


खतरों के खिलाड़ी 14 में ये कंटेस्टेंट लेंगे भाग
जो कंटेस्टेंट रियालिटी शो में भाग ले रहे हैं, उनमें असिम रियाज, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, गशमीर महाजनी, आशीष मेहरोत्रा, शालीन भनोट, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती, नियति फतनानी और निमृत कौर अहलूवालिया शामिल हैं. अब अभिषेक ने बताया रोमानिया पहुंचने की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 में कंटेस्टेंट को लगेगा 440 वोल्ट का झटका, होस्ट रोहित शेट्टी बोले- रोंगटे खड़े देने वाले स्टंट…

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 8 कंफर्म कंटेस्टेंट, दो तो बिग बॉस 14 में मचा चुके हैं हंगामा

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 में भाग लेने पर अंकित गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित शेट्टी के साथ मीटिंग हुई थी लेकिन…


अभिषेक कुमार ने रोमानिया की फोटोज की शेयर
अभिषेक कुमार खतरों के खिलाड़ी 14 करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. उन्होंने अब एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खुलासा किया कि इस पहले कभी बिजनेस क्लास में सफर नहीं किया है और यह उनकी पहली लग्जरी फ्लाइट थी. उन्होंने अपने फैंस को बिग बॉस स्टाइलिस्ट पलक से भी मिलवाया.


इस वजह से खतरों के खिलाड़ी 14 कर रहे हैं अभिषेक
अभिषेक ने बाद में बाकी कंटेस्टेंट की भी झलक शेयर की. बाद में वह रोमानिया पहुंचने की एक झलक भी दिखाते हैं और अपने होटल का कमरा टूर देते हैं. अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये रियालिटी शो इसलिए किया, जिससे वह अपने क्लॉस्ट्रोफोबिया पर काबू पा सके. एक्टर ने यह भी कहा कि रवि दुबे, अंकित गुप्ता, अरिजीत तनेजा और करण वाही ने उन्हें प्रेरित किया.


अभिषेक ने खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए क्या सब की है तैयारी
टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में अभिषेक ने कहा, “मैंने ऐसी कोई तैयारी नहीं की है, क्योंकि मैंने ये लास्ट मोमेंट पर साइन किया है. मैंने तैराकी शुरू कर दी थी. मैं कुछ दिनों के लिए गया था लेकिन जारी नहीं रख पाया, क्योंकि रोमानिया जाना था और पिछले काम को कंप्लीट करना था.” इससे पहले, अभिषेक ने अपने बिग बॉस 17 के को-स्टार समर्थ जुर��ल के खतरों के खिलाड़ी 14 से अचानक बाहर निकलने के बारे में भी खुलकर बात की थी और कहा था, “उसके पैर में चोट लग गई है और वो नहीं परफॉर्म कर पाएगा. मैं खुश था कि वो आ रहा था, क्योंकि मैं वाइब करता था उसके साथ.. हम अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे”.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 8 कंफर्म कंटेस्टेंट, दो तो बिग बॉस 14 में मचा चुके हैं हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >