Khatron Ke Khiladi 13 से अब तक तीन कंटेस्टेंट हो चुके हैं एलिमिनेट,रोहित शेट्टी संग टास्क करते वक्त छूटे पसीने

खतरों के खिलाड़ी की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो और कंटेस्टेंट को लेकर हर दिन कई अपडेट्स सामने आते रहते हैं. अब खबर है कि इसमें तीसरा एलिमिनेशन हुआ है, जिसमें रोहित बोस बाहर हो चुके हैं और जल्द ही मुंबई लौट सकते हैं.

खतरों के खिलाड़ी 13 दक्षिण अफ्रीका में पूरे जोरों से शुरू हो गया है, और प्रतियोगियों को कुछ सुपर हाई-लेवल स्टंट का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें सबकी हालत खराब हो रही है. रोहित बोस रॉय, अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा और अन्य सेलेब्स फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का हिस्सा हैं. ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें कहा गया है कि रोहित बोस रॉय एक स्टंट करते समय घायल हो गए हैं और वह तीसरे एलिमिनेटेड सदस्य भी है.

ये पॉपुलर कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट

खतरों के खिलाड़ी 13 में जब एलिमिनेशन की खबर सामने आती है, तो फैंस शॉक्ड हो जाते हैं. अब जो खबर आ रही है, उसमें कहा जा रहा है कि रोहित बोस रॉय एलिमिनेट हो गए हैं, उन्हें स्टंट करते वक्त चोट आ गई थी. जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है. हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वापसी कर सकते हैं. हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा भी स्टंट करते वक्त घायल हो गई थी. उन्होंने फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था और अपनी चोट दिखाई.

रोहित रॉय को लगी है काफी चोट

एक ऑनलाइन एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित रॉय ने स्टंट करते हुए खुद को घायल कर लिया और कहा जा रहा है कि मेकर्स रोहित का इलाज करने के साथ-साथ खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए केपटाउन में ही रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चोट ऐसी है कि रोहित को ठीक होने में समय लग सकता है और इसलिए, संभावना है कि रोहित भविष्य में शो में भाग नहीं ले पाएंगे. अभी तक न तो निर्माताओं और न ही रोहित ने चोट के बारे में कुछ भी पुष्टि की है. कहा जा रहा है कि रोहित रॉय वापस भारत लौट सकते हैं जहां वह घर पर आराम करेंगे.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट करते वक्त बुरी तरह घायल हुई ये कंटेस्टेंट, फैंस बोले- रोहित शेट्टी ने मेहनत…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >