Khatron Ke Khiladi 13: पहले ही टास्क में इन कंटेस्टेंट की हालत खराब, रोहित शेट्टी के शो में हुआ डबल एलिमिनेशन

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी संग खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. हालांकि अब पता चला है कि कुछ सेलेब्स पहले टास्क में ही फुस्स हो गए, ऐसे में रोहित शेट्टी ने डबल एलिमिनेशन करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही शुरू होने वाला है. शो को लेकर हर दिन कई अपडेट्स सामने आते रहते हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है. इस शो में टेलीविजन, फिल्मों और ओटीटी की दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुए हैं, जो अपने डर का सामना कर सीजन के विनर बनने के लिए एक दूसरे से लड़ रहे हैं. इस सीजन में अर्चना गौतम, शीजान खान, रोहित रॉय, शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, डेजी शाह, साउंडस मौफकीर और अरिजीत तनेजा कंफर्म कंटेस्टेंट्स है.

खतरों के खिलाड़ी 13 में हुआ डबल एलिमिनेशन

शो के कास्टिंग डायरेक्टर आकाश शर्मा की ओर से इंस्टाग्राम स्टोरी में हाल ही में दिए गए संकेतों ने एलिमिनेशन की खबर को सुर्खियों में ला दिया है. उन्होंने इशारा किया है कि दो कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर कर दिया गया है. ये लोग टास्क अच्छे से नहीं कर पाये. हालांकि आकाश ने यह भी कहा कि निकाले गए प्रतियोगी भारत वापस नहीं आएंगे बल्कि उन्हें केप टाउन में रहने के लिए कहा जाएगा, क्योंकि उन्हें वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों के रूप में प्रतियोगिता में फिर से प्रवेश करने का मौका मिल सकता है.

शुरू हो गई है खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग

अब सोशल मीडिया पर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ऐसा कौन सा कंटेस्टेंट है, जिसे शो से बाहर कर दिया गया है. दरअसल पहला टास्क सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही कर पाए और रोहित रॉय, सौंदस मौकाफिर, अरिजीत और शिव इसे करने में फेल हो गए. इस वजह से उन्हें शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने फियर फंदा दे दिया. जबकि ऐश्वर्या और रूही इस टास्क में विनर बनी. हालांकि इस बारे में मेकर्स की ओर से कुछ बताया नहीं गया है. बता दें कि ऐश्वर्या और रूही टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 में ये हसीना बनी हाईएस्ट पेड, सभी कंटेस्टेंट एक एपिसोड के लिए ले रहे हैं तगड़ी फीस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >