Khatron Ke Khiladi 13: पहले ही टास्क में इन कंटेस्टेंट्स के छूटे पसीने, 4 सेलेब्स को मिला फियर फंदा

खतरों के खिलाड़ी 13 में अर्चना गौतम, डेज़ी शाह, अरिजीत तनेजा, शीज़ान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, सौंदस मौकाफि, न्यारा एम बनर्जी, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स हैं.

Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का एडवेंचर रियलिटी शो खतरों की खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. सारे कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका रवाना हो गए हैं और शो की शूटिंग शुरू हो गई है. इस बार शो में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो पहले टास्क को लेकर नया अपडेट आया है. इसमें 4 कंटेस्टेंट्स को फियर फंदा मिला है.

खतरों के खिलाड़ी 13 का पहला टास्क

खतरों के खिलाड़ी 13 में अर्चना गौतम, डेज़ी शाह, अरिजीत तनेजा, शीज़ान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, सौंदस मौकाफि, न्यारा एम बनर्जी, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहला टास्क पानी से जुड़ा था, जिसे 6 कंटेस्टेंट्स को करना था. ऐश्वर्या, शिव, सौंदस, अरिजीत, रूही और रोहित को ये टास्क करना था.

इन कंटेस्टेंट्स को मिला फियर फंदा

पहला टास्क सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही कर पाए और रोहित रॉय, सौंदस मौकाफिर, अरिजीत और शिव इसे करने में फेल हो गए. इस वजह से उन्हें शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने फियर फंदा दे दिया. जबकि ऐश्वर्या और रूही इस टास्क में विनर बनी. हालांकि इस बारे में मेकर्स की ओर से कुछ बताया नहीं गया है. बता दें कि ऐश्वर्या और रूही टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: टीवी की ये पॉपुलर हसीना अर्चना गौतम को देखना चाहती है शो जीतते हुए,नाम जान होगी हैरानी!
अर्चना गौतम ने कही थी ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्चना गौतम ने बताया था कि, प्रियंका चाहर ने मुझे बोला की जीत के आना. इस बार तो पक्का…ये शो में तो वोटिंग भी नहीं है कि फैम फॉलोइंग के बेसिस पर कुछ हो. जो अच्छा करेगा वो जीतेगा. मैं खुश हूं कि शिव भी शो में है. हम बहुत ज्यादा फन करने वाले है. मस्ती करने वाले है. कभी उसको जरूरत होगी तो मैं उसे मोटिवेट करूंगी और मुझे कभी जरूरत होगी तो वो मुझे करेंगे, ऐसी उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >