Khatron Ke Khiladi 13 को प्रियंका चाहर चौधरी ने मारी लात, इस वजह से एक्ट्रेस नहीं करना चाहती शो

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 चर्चा में है. शो जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. खबरें थी इसका हिस्सा प्रियंका चाहर चौधरी बनेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है. एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी इवेंट में ग्लैमरस अंदाज में नजर आ जाती है. इस बीच खबरें थी कि एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेंगी. इस खबर से उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हो गए थे. लेकिन इसके बाद जल्द ही खबरें आई कि वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगी. आखिर किस वजह से एक्ट्रेस शो नहीं कर रही, इसपर उन्होंने बात की.

खतरों के खिलाड़ी 13 नहीं करना चाहती प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी ने एडवेंचर आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 करने से मना कर दिया. एक्ट्रेस ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, कुछ पता नहीं है. मैंने अभी एक रियलिटी शो किया है, इसलिए मैं अभी कुछ नहीं कह सकती. आखिर में, मुझे एक्टिंग करनी है. मैं एक्टिंग को मिस करती हूं. मेरा काम एक्टिंग करना है, इसलिए मैं इसपर फोकस कर रही हूं.

https://www.instagram.com/p/CrBGLxXK_PP/?hl=en

ओटीटी और फिल्मों में काम करना चाहती है एक्ट्रेस

प्रियंका चाहर चौधरी आगे कहती है, मैं कुछ अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हूं. मुझे थोड़ा इंतजार करने में कोई दिक्कत नहीं है. कुछ पाने के लिए अगर थोड़ा सा वक्त लगता है तो इट्स फाइन. लेकिन सबसे अच्छा मुझे चाहिए. प्रियंका ने बताया कि, अगर टीवी में कोई अनोखा और चुनौतीपूर्ण रोल मिलेगा, तो वो करेंगी. लेकिन फिलहाल वो अभी ओटीटी और फिल्मों का इंतजार कर रही है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 के लिए कंफर्म हुए ये 11 सेलेब्स, जानें कब शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
Khatron Ke Khiladi 13 Contetstant List

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए कई नामों की पुष्टि हो चुकी है. लिस्ट में बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम, कुमकुम भाग्य फेम अरिजीत तनेजा, अर्चना गौतम और अरिजीत तनेजा के बाद, स्प्लिट्सविला 14 की विजेता साउंडस मौफकीर का नाम फाइनल है. इसके अलावा इसमें शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, रूही चतुर्वेदी, नायरा बनर्जी, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह का नाम कंफर्म है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >