Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट करते हुए कंटेस्टेंट की हालत हुई टाइट…बोली- रात को पता नहीं चलता दर्द कौन…

अर्चना गौतम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि स्टंट के बाद उनसब की हालत कैसी हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि लेटने पर ये तक पता नहीं चलता कि दर्द कौन सी जगह पर हो रहा है.

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. कंटेस्टेंट अपने डर का सामना कर 100 परसेंट दे रहे हैं. इधर कई प्रतियोगी की तो हालत टाइट हो गई हैं और कई बुरी तरह जख्मी हो गये हैं. इसके बावजूद सभी फीयर फंदा से बचने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. शो में शुरुआत में ही अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा बेस्टफ्रेंड बन गये हैं, दोनों एक साथ रील्स बनाते और रूम भी शेयर करते हैं.

स्टंट के बाद ऐसी हालत हो जाती हैं कंटेस्टेंट की

अर्चना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पूरे दिन स्टंट करने के बाद वे अपने कमरे में थककर लेटे हुए हैं. अर्चना ने कहा, “दोस्तों, क्या आप देखना चाहते हैं कि खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के बाद हमारे साथ क्या होता है?” अर्चना कैमरे को ऐश्वर्या की ओर इशारा करती हैं, जो एक बच्चे की तरह सो रही हैं और पूरी तरह से थक चुकी हैं. अर्चना ने आगे साझा किया, “क्या आप सब यह देख रहे हैं? हम ‘जिंदा लाश’ की तरह सो रहे हैं, हम स्टंट के बाद इतने थक जाते हैं कि हमें एहसास भी नहीं होता कि हमारे शरीर के किस हिस्से में दर्द हो रहा है, हमारे पैर, पीठ या क्या. “

पहले ही स्टंट में प्रतियोगियों की हालत टाइट

ऐश्वर्या अर्चना से वीडियो बंद करने के लिए कहती रहती हैं, जबकि वह बगल में दर्द से लेटी होती हैं. हाल ही में, ऐश्वर्या ने स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जहां उनके हाथ के चारों ओर गंभीर चोट के निशान थे. बाहों में बुरी तरह खून जम गया था और वो काफी दर्द में लग रही थी. इससे पहले, न्यारा बनर्जी ने भी कीड़ों के साथ एक स्टंट करते हुए एक दु:खद अनुभव साझा किया था. उन्होंने लिखा, “हमारा एक स्टंट था, जहां हम पर कीड़े फेंके गए थे! उन्होंने हमें हर जगह काटा! मेरे बॉडी पार्ट्स में गहरे कट के निशान हैं. शुक्र है, अब यह सब ठीक हो रहा है, लेकिन काटे जाने का एहसास भयानक है!”

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: पहले ही टास्क में इन कंटेस्टेंट की हालत खराब, रोहित शेट्टी के शो में हुआ डबल एलिमिनेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >