Khatron Ke Khiladi 13 में स्टंट करते वक्त अरिजीत तनेजा हुए घायल, फैंस को दिखाये चोट के निशान, कहा- दाग अच्छे..

खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी संग खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. अब प्रतियोगी अरिजीत तनेजा ने फैंस को दिखाया कि उन्हें शूट करते वक्त काफी चोट आई है. आप भी देखें फोटोज…

खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रतियोगी इन-दिनों सातवें आसमान पर है. सभी साउथ अफ्रीका की खूबसूरत वादियों में रोहित शेट्टी संग खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. प्रतियोगी लगातार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं और फैंस को पल-पल की अपडेट्स दे रहे हैं. 14 डेयरडेविल प्रतियोगियों ने स्टंट के लिए शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे हम जल्द ही शो के प्रीमियर पर देखेंगे. इस बीच, ऐश्वर्या शर्मा और रोहित रॉय जैसे दावेदारों को मामूली चोटें आई हैं. इसी लिस्ट में अरिजीत तनेजा का भी नाम शामिल हो गया है.

खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर अरिजीत तनेजा घायल

अरिजीत तनेजा, जो कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं, स्टंट करते समय घायल हो गये हैं. हालांकि डरने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि उन्हें मामूली चोट लगी थी. अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने घायल हाथ की एक तस्वीर साझा की. इसमें लिखा, “दाग अच्छे हैं..” बता दें कि इससे पहले रोहित बोस रॉय भी घायल हो गए थे. ऐसा कहा जा रहा था, वह एलिमिनेट होकर भारत वापस आएंगे, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई.

अर्जित तनेजा के बारे में

अरिजीत तनेजा ने हिट रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 6 में भाग लेकर इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके बाद उन्हें श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया स्टारर कुमकुम भाग्य में देखा गया और 2014 से 2016 तक इस शो से जुड़े रहें. इसके बाद अरिजीत ने कई अन्य शो में अभिनय किया, जैसे कि प्यार को हो जाने दो, बहू बेगम, नाथ – ज़ेवर या जंजीर, बन्नी चौ होम डिलीवरी, और बहुत कुछ.

Also Read: कंगना रनौत ने बॉलीवुड में वेतन भेदभाव पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ए-लिस्टर्स एक्ट्रेस फिल्मों के लिए फ्री… खतरों के खिलाड़ी 13 के बारे में

खतरों के खिलाड़ी 13 के 14 साहसी प्रतियोगियों में डेजी शाह, अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मुफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा शामिल हैं. सीजन की शूटिंग के लिए प्रतियोगी मई के दूसरे सप्ताह में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के लिए रवाना हुए. प्रतिभागी दक्षिण अफ्रीका के एक जंगल में मेजबान रोहित शेट्टी के साथ पहले पांच दिनों के लिए स्टंट का प्रदर्शन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >