Khatron Ke Khiladi 12: जन्नत जुबैर ने मगरमच्छ को उठाकर किया खतरनाक स्टंट, बिगड़ी तबीयत, वायरल VIDEO

Khatron Ke Khiladi 12: 'खतरों के खिलाड़ी 12' का नया वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें जन्नत जुबैर मगरमच्छ के साथ टास्क करती दिख रही है. लेकिन टास्क के अंत में उनकी तबीयत खराब होते दिख रही है.

Khatron Ke Khiladi 12: स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ को टीवी पर देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है. शो के कंटेस्टेंट का धीरे- धीरे कर प्रोमो रिलीज किया जा रहा था. अब जन्नत जुबैर का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वो मगरमच्छ के साथ टास्क करती दिख रही है. वीडियो देखकर एक्ट्रेस के फैंस दंग रह गए. हालांकि टास्क करते-करते जन्नत की तबीयत थोड़ी खराब हो जाती है.

जन्नत जुबैर का स्टंट

वीडियो में जन्नत जुबैर और चेतना पांडे को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के होस्ट रोहित शेट्टी एक टास्क देते दिख रहे है. इसमें दोनों को एक एरिया से दूसरे एरिया में बेबी मगरमच्छ को रखना होता है. इस दौरान जन्नत एक मगरमच्छ को काफी आसानी से उठाकर टास्क कर लेती है. मगर जब वो दूसरे को उठाती है वो उनके हाथ से छूट जाता है. फिर वो कोशिश करती है, लेकिन उसका वजन ज्यादा होने के कारण वो नहीं उठा पाती.

https://www.instagram.com/tv/CfeCOTGDoRB
जन्नत जुबैर की बिगड़ी तबीयत

वीडियो में आप देखेंगे कि दूसरे कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर को चियर अप करते दिख रहे है. एक मगरमच्छ जन्नत को काटने की भी कोशिश करता है. लास्ट में वो बहुत थक जाती है और लंबी-लंबी सांस लेने लगती है. जिसके बाद वो जमीन पर दिखती है औऱ डॉक्टर की टीम उनके चेकअप के लिए आती दिख रही है. ऐसा लग रहा कि उनकी तबीयत खराब हो गई.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12: इस कंटेस्टेंट की होगी वाइल्डकार्ड एंट्री! शिवांगी जोशी का नाम लिस्ट में नहीं शामिल
कौन जीतेगा टास्क?

अब ये टास्क जन्नत जुबैर या चेतना पांडे में कौन जीतता है, ये तो एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा. वीडियो में एक्ट्रेस के फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे है. बता दें कि एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इंस्टाग्राम पर उनके रील्स वीडियोज काफी पॉपुलर होते है. उनकी तसवीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल होते है.

खतरों के खिलाड़ी 12 

वहीं, बीते दिन कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में शो के सभी कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस करवाया गया है. इसमें सारे कंटेस्टेंट्स काफी स्टाइलिश लग रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >