Khan Sir: इस वजह से पटना वाले खान सर बन गए टीचर, अमिताभ बच्चन को बताया था अपने सपने के बारे में

Khan Sir: शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 15 में पटना वाले खान सर आ चुके हैं. शो में अमिताभ बच्चन को उन्होंने बताया था कि वह टीचर नहीं बनना चाहते थे.

Khan Sir: यूट्यूबर खान सर अपने अनोखे अंदाज से बच्चों को पढ़ाने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. खान सर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 15 में आ चुके हैं. इस दौरान खान सर और बिग बी ने कई सारी बातें की थी. एपिसोड के दौरान खान सर ने अपने संघर्ष के दिनों में भी दिल खोलकर बात की. उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया था कि वह शिक्षक नहीं बनना चाहते थे. खान सर फौज में जाना चाहते थे.

कौन बनेगा करोड़पति 15 में आए थे खान सर

अमिताभ बच्चन ने खान सर कौन बनेगा करोड़पति 15 में उनकी शिक्षण यात्रा के बारे में पूछा. खान सर ने बिग बी को बताया कि उनका सपना सेना में जाने का था और इस कारण उन्होंने एनडीए के लिए आवेदन भी दिया. हालांकि मेडिकल टेस्ट में वह पास नहीं हो पाए. उनका हाथ टेढ़ा था और इस कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. पटना वाले खान सर ने फिर बताया कि उनकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी नहीं थी और इस कारण उन्होंने अपने मकान मालिकों के बच्चों को किराए के बदले पढ़ाने लगे. खान सर ने बताया कि फिर उन्हें एक कोचिंग सेंटर में नौकरी मिला. वहां पहले सिर्फ 7-8 बच्चे थे. लेकिन फिर वहां 50, 100, 500 छात्र बढ़ने लगे. उन्होंने बताया कि कब वह 60 लाख छात्रों को पढ़ाने लगे, उन्हें याद भी नहीं. शो में खान सर ने 12.50 लाख रुपये जीता था.

अमिताभ बच्चन अगली बार इस फिल्म में आएंगे नजर

अमिताभ बच्चन पिछली बार फिल्म वेट्टियां में रजनीकांत के साथ नजर आए थे. हालांकि फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. इसके बाद, बिग बी सेक्शन 84 नामक एक कोर्टरूम ड्रामा में दिखाई देंगे. रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित. फिल्म में अभिषेक बनर्जी, निमरत कौर और डायना पेंटी भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगी.

यह भी पढ़ें- Aishwarya-Abhishek Video: ऐश्वर्या के लिए प्रोटेक्टिव हसबैंड बने अभिषेक बच्चन, ससुर बिग बी के साथ ऐसे नजर आई एक्ट्रेस

Also Read– Abhishek Bachchan से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने हटा दिया ‘बच्चन’ सरनेम? VIDEO देखकर आप भी जान जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >