Ratan Tata: ‘अमिताभ, क्या मैं आपसे पैसे…?’ जब रतन टाटा की इस बात को सुन बिग बी को नहीं हुआ था यकीन

हाल ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा की तारीफ की. उन्होंने रतन टाटा से जुड़ा एक किस्सा भी बताया, जिसे आप नहीं जानते होंगे.

KBC 16: हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 16 में फराह खान और बोमन ईरानी कंटेस्टेंट बनकर आए थे. इस दौरान बिग बी के साथ फराह और बोमन ने खूब मस्ती की. साथ ही कई ऐसी बातों का खुलासा भी किया, जिसके बारे में दर्शक नहीं जानते होंगे. बिग बी ने एपिसोड के दौरान दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा से जुड़ा एक किस्सा बताया. उन्होंने रतन टाटा की जमकर तारीफ की. एक्टर ने बताया कि जब रतन टाटा ने उनसे कुछ पैसे उधार मांगे थे.

अमिताभ बच्चन ने की रतन टाटा की तारीफ

कौन बनेगा करोड़पति 16 का एक प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें अमिताभ बच्चन, हॉट सीट पर बैठे फराह खान और बोमन ईरानी को रतन टाटा के बारे में बताते दिखे. बिग बी कहते हैं, क्या आदमी थे मैं बता नहीं सकता. बहुत ही सिंपल आदमी थे. एक बार हुआ ये कि हम दोनों एक ही जहाज में जा रहे थे लंदन. फाइनली एयरपोर्ट पर लैंड किए. अब जो लोग उनको लेने आए थे वह चले गए होंगे और दिखे नहीं उन्हें.

बिग बी बोले- यकीन नहीं हुआ कि…

आगे बिग बी ने बताया, रतन टाटा फोन बूथ गए कॉल करने के लिए. मैं भी उधर बाहर ही खड़ा था. थोड़ी देर बाद वह आए और मुझे यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने जो कहा- अमिताभ, क्या मैं आपसे कुछ पैसे उधार ले सकता हूं. मेरे पास फोनकॉल करने के लिए पैसे नहीं है. इस प्रोमो वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ग्रेट पर्सन अद्भुत व्यक्तित्व. एक यूजर ने लिखा, वह महामानव थे. एक यूजर ने लिखा, एक जमशेदजी टाटा और एक अब्दुल कलाम सर ऐसे लोग थे जो हर किसी के दिल में बसे थे.

Also Read- Fact Check: झूठी निकली जया बच्चन की मां की मौत की खबर, अमिताभ बच्चन की सास को लेकर क्या बोला परिवार

Also Read- Fact Check: अभिषेक बच्चन और निमृत कौर के रिश्ते का क्या है सच? ऐश्वर्या राय की वायरल तसवीर का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >