KBC 16: बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी इस सवाल पर अटके, जवाब जानते हुए इस वजह से खेल किया क्विट, जानें आंसर

कौन बनेगा करोड़पति 16 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बोकारो के एक कंटेस्टेंट के लिए पहली बार नियम में बदलाव किया. त्रिशूल सिंह चौधरी के साथ बिग बी ने खूब सारी बातें की.

Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 के लेटेस्ट एपिसोड में झारखंड के बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी नजर आए. त्रिशूल फास्टेस्ट फिंगर राउंड पास करके हॉट सीट पर बैठने में सफल रहे. त्रिशूल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उन्होंने खेल के दौरान बताया कि वो शुरू में एनडीए में शामिल होना चाहते थे. खेल के दौरान बिग बी ने उनसे खूब हंसी-मजाक भी किया और साथ में खूब सारी बातें भी की. त्रिशूल अपने साथ 25 लाख रुपये लेकर गए. किस सवाल पर वो अटके, उस सवाल का जवाब पता है क्या आपको.

केबीसी 16 में त्रिशूल सिंह चौधरी ने जीते कितने लाख रुपये

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में त्रिशूल सिंह चौधरी ने 16 में से 13 सवालों के सही जवाब दिए और अपने साथ 25 लाख रुपये लेकर गए.

50 लाख के किस सवाल पर त्रिशूल सिंह चौधरी अटके

अमिताभ बच्चन ने त्रिशूल से 50 लाख का सवाल पूछा- कौन-से डॉक्यूमेंट को पूरी दुनिया में सबसे अधिक भाषा में ट्रांसलेट किया गया है? इस सवाल पर उन्होंने खेल छोड़ दिया. इसका सही जवाब है- ह्यूमन रिसोर्स. हालांकि इसका सही जवाब उन्हें पता था, लेकिन वो श्योर नहीं थे. जिसकी वजह से उन्होंने खेल क्विट कर दिया.

केबीसी 16 में त्रिशूल सिंह चौधरी के लिए बिग बी ने क्यों बदले नियम

केबीसी में त्रिशूल सिंह चौधरी ने खेल के दौरान बिग बी को बताया कि हकलाने की वजह से उन्हें गेम शो के कुछ हिस्सों के पार्ट को कैसे पार करेंगे. इसपर बिग बी ने उनसे कहा कि आपके लिए कुछ नियमों को हम मोडिफाई कर देंगे. बिग बी कहते हैं, “आपको जहां लग रहा है कि आप को दिक्कत होगी या कष्ट होगा, वहां हम संभाल लेंगे. जैसे कि किसी दोस्त को वीडियो कॉल करें, क्योंकि वहां समय की बंदी होती है, 45 सेकंड में उत्तर देना होता है, इसमे समय निकल जाने के कारण से प्रश्न जो है वो मैं पढ़ दूंगा और विकल्प दे दूंगा. सुपर संदूर की आप चिंता मत कीजिएगा हमें आप सिर्फ ए, बी, सी बोल दीजिएगा.. हम समझ जाएंगे. सर आप समस्या बोलिए बस हम उसका समाधान दे देंगे.”

Also Read- KBC 16 के इतिहास में हुआ पहली बार, बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी के लिए BIG B ने बदले नियम, कहा- आपको…

Also Read- Kaun Banega Crorepati 16: पटना की निशा राज को अमिताभ बच्चन ने दिया स्पेशल गिफ्ट, कहा- हमको आपकी बातें सुनते…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >