VIDEO: अमिताभ बच्चन से इस शख्स ने प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा, डिमांड सुन बिग बी ने दिया ये रिएक्शन

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के लेटेस्ट एपिसोड में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना आएंगे. शो का वीडियो सामने आया है, जिसमें समय, बिग बी से एक डिमांड करते दिख रहे हैं. ये वीडियो वायरल हो रहा है.

हाल ही में तन्मय भट्ट और भुवन बाम के साथ कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना बतौर गेस्ट बनकर आए. एक वीडियो केबीसी 16 का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर तन्मय और समय बैठे दिख रहे हैं. क्लिप में समय बिग बी से हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं. समय उनसे कहते हैं कि, मैंने आपकी पहली पिक्चर जो देखी, वह थी सूर्यवंशम, दूसरी पिक्चर जो देखी, वह थी सूर्यवंशम, तीसरी पिक्चर जो मैंन देखी, वह भी थी सूर्यवंशम, क्योंकि सेट मैक्स पर वहीं आती थी. ये सुनकर बिग बीं हंसने लगते हैं. वीडियो में एक्टर अपना लोकप्रिय डायलॉग ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह’ कहते दिख रहे हैं. ये सुनकर समय मजाक में उनसे कहते हैं कि, आपने बेटा बना ही दिया है तो प्रॉपर्टी में थोड़ा हिस्सा दे दीजिए. ये सुनकर बिग बी जोर से हंसने लगते हैं. समय उन्हें बताते हैं कि एक बार वह बिग बी के घर जलसा के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें खूब मारा था. वीडियो के आखिरी में समय कहते हैं कि, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है सर आपको हमारे साथ बैठना पड़ रहा है. ये सुनकर हर कोई हंसने लगता है. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Panchayat 4: फुलेरा गांव आए अमिताभ बच्चन, विधायक जी ने की मुलाकात, चंदन रॉय से बोले- लालच छोड़ दीजिए, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >