KBC 16: रांची की रश्मि के लिए अमिताभ बच्चन ने किया कुछ ऐसा काम, जिंदगीभर रखेंगी याद

कौन बनेगा करोड़पति 16 में रांची की रश्मि कुमारी नजर आएंगी. हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठने पर रश्मि ने कहा कि, उनके सामने काफी नर्वस फील कर रही थी. उन्हें देखकर जीवन में एक अलग ही अनुभव हुआ.

रांची, लता रानी: कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट पर बूटी मोड़ निवासी रश्मि कुमारी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देती दिखेंगी. उनका फुल एपिसोड बुधवार और गुरुवार को दिखाया जायेगा. रश्मि को यहां तक पहुंचने में करीब 24 वर्ष लग गये. खास बात है कि रश्मि कुमारी एक स्पेशल टीन एज गर्ल चाइल्ड की मां हैं. मूलत गिरिडीह की रहनेवाली रश्मि पिछले 10 वर्षों से रांची में रह रही हैं. वर्तमान में कांटाटोली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले कोलकाता, पंजाब और जमशेदपुर में भी अपनी सेवा दे चुकी हैं. पति बीरेंद्र कुमार भी बैक कर्मी हैं. परिवार में बेटी वल्लवी शिवा और बेटा बत्सल शेखर हैं. रश्मि 24 वर्षों से केबीसी की हॉट सीट पर बैठने के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं. इस वर्ष ऑडिशन के बाद उन्हें यह अवसर मिला है. वे 10वें प्रश्न तक खेल पायीं और 3.20 लाख की धनराशि अपने नाम किया है.

लाइट, एक्शन और कैमरा फेस करना आसान नहीं

रश्मि कुमारी ने कहा : आज तक किसी भी सेलिब्रिटी से नहीं मिल पायी थी. पहली बार ही महानायक अमिताभ बच्चन जी से मिलने का मौका मिल गया. उनके सामने काफी नर्वस फील कर रही थी. उन्हें देखकर जीवन में एक अलग ही अनुभव हुआ. घर में बैठकर सबकुछ आसान लगता है, लेकिन लाइट, एक्शन और कैमरा फेस कर सवालों का जवाब देना बेहद मुश्किल है.

अमिताभ बच्चन ने साफ किया रश्मि का चश्मा

रश्मि कहती हैं : अमिताभ बच्चन बेहद ही विनम्र हैं. जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व. पहले तो उन्होंने खुद मुझे पीने के लिए पानी दिया. एपिसोड के दौरान मेरा चश्मा धुंधला सा हो गया था. इसके बाद उन्हाेंने खुद कपड़े निकाले और मेरा चश्मा साफ किया. चश्मा साफ करनेवाला वो कपड़ा भी मुझे दे दिया. मेरी डायरी में ऑटोग्राफ भी दिये, जिसे सहेज कर रांची लेकर आयी हूं.

खेल में ओवर स्मार्ट बनने का प्रयास न करें

रश्मि कहती हैं : टीवी पर हर एपिसोड को बहुत ही गंभीरता से देखती. उम्मीद थी कि कभी न कभी मुझे भी हॉट सीट पर बैठने का अवसर मिलेगा. कोशिश करनेवालों की कभी हार नहीं होती. इस बार मेरी कोशिश सफल रही. हालांकि 11वें सवाल पर अटक गयी. मेरा मानना है कि इस खेल में ओवर स्मार्ट बनने का प्रयास नहीं करना चाहिए.

Also Read- KBC 16 के इतिहास में हुआ पहली बार, बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी के लिए BIG B ने बदले नियम, कहा- आपको…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >