KBC 16 के पहले कंटेस्टेंट 25 लाख के इस सवाल का नहीं दे पाये जवाब, आप जानते हैं इसका आंसर

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 की स्ट्रीमिंग फाइनली शुरू हो गई है. बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर होस्ट के रूप में लौट आए. हॉटसीट पर पहले कंटेस्टेंट के तौर पर बेंगलुरु के उत्कर्ष बक्सी बैठे. हालांकि 25 लाख के इस प्रश्न का जवाब वह नहीं दे पाए. क्या आप जानते है इसका जवाब.

KBC 16: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 16 के होस्ट के रूप में टीवी पर लौट आए हैं. क्विज शो का 16वां सीजन, 12 अगस्त को स्ट्रीम हुआ. बेंगलुरु के उत्कर्ष बक्सी शो के पहले कंटेस्टेंट बने. गेम में इंजीनियर ने सभी प्रश्नों के सही-सही जवाब दिए. यही नहीं उन्होंने बिग बी संग हॉटसीट पर जमकर मस्ती भी की. हालांकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा प्रश्न मुश्किल होते गए और वह 25 लाख रुपये का महाभारत का प्रश्न हार गए. आइए जानते हैं क्या था सवाल.

महाभारत के इस प्रश्न का जवाब नहीं दे पाए उत्कर्ष

उत्कर्ष बक्सी के ज्ञान और बेहतरीन संगीत प्रतिभा से अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित हुए. 12.50 लाख रुपये जीतने के बाद, बिग बी ने उनसे महाभारत का 25 लाख रुपये का सवाल पूछा. सवाल था: “महाभारत के अनुसार, किस भगवान ने अंबा को एक माला उपहार में दी थी, और कहा था कि जो कोई भी इसे पहनेगा वह भीष्म को मार डालेगा?”

ऑप्शन थे

ए) भगवान शिव
बी) भगवान कार्तिकेय
सी) भगवान इंद्र
डी) भगवान वायु

Also Read- KBC 16: इस सवाल पर अटके गुजरात के उत्कर्ष बक्शी, नहीं जीत पाए 25 लाख, क्या आपको आता है इस प्रश्न का जवाब

Also Read- KBC 16: उत्तर प्रदेश के सुधीर कुमार ने मजाक उड़ाने वालों को दिया करारा जवाब, क्या दे पाएंगे 50 लाख के सवाल का जवाब

जानें इस सवाल का क्या है सही जवाब

सवाल सुनने के बाद उत्कर्ष ने अपनी ‘वीडियो कॉल अ फ्रेंड’ लाइफलाइन का इस्तेमाल करने का फैसला किया. उन्होंने अपने फ्रेंड से बात की. सामने वाले ने जवाब ए बताया. हालांकि उत्कर्ष कंफ्यूज थे. इसलिए, उन्होंने अपनी लास्ट लाइफलाइन डबल डिप ली. उत्कर्ष ने ऑप्शन ए-भगवान शिव को चुना, जो गलत निकला. बाद में, उन्होंने विकल्प डी-भगवान वायु कहा. अफसोस की बात है कि दूसरा उत्तर भी गलत था. इसी तरह उत्कर्ष बक्सी को 25 लाख रुपये जीतने में नाकामयाब रहे. इसी के साथ इस सवाल का सही जवाब बी, भगवान कार्तिकेय था. इस एपिसोड का क्लिप सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है.

कौन बनेगा करोड़पति 16 के गेम में हुए हैं कई बदलाव

कौन बनेगा करोड़पति 16 के गेम में कुछ नए बदलाव हुए हैं. मेकर्स ने ‘सुपर सवाल’ और ‘दुगनास्त्र’ पेश किए हैं. सुपर सवाल का अगर कोई कंटेस्टेंट जवाब देता है, तो उसकी जीती हुई प्राइज मनी डबल हो जाती है. इससे पहले मेकर्स की ओर से शो का एक प्रमोशनल वीडियो भी अपलोड किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन ने कहा था कि साइट पर कम से कम दस कैमरे हैं और हर गतिविधि को रिकॉर्ड किया जा रहा है. उन्होंने मजाक में कहा, ”बड़ा कॉम्प्लिकेटेड है ये सेट, हजारो लाइट है, कंप्यूटर से चलती है. कैमरे में 10-12 कोई कुछ भी करेगा, पकड़ा जाएगा.

Entertainment Trending Videos

Also Read- KBC 16 OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा अमिताभ बच्चन का क्विज शो, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >