KBC 16: 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब जानते हुए भी चंद्र प्रकाश ने क्विट किया गेम, क्या आप दे पाएंगे आंसर

'कौन बनेगा करोड़पति 16' में चंद्र प्रकाश पहले कंटेस्टेंट बने, जिन्होंने एक करोड़ रुपये जीत लिए. जम्मू-कश्मीर के रहने वाले चंद्र ने एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया.

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है. जी हां, लेटेस्ट एपिसोड काफी शानदार रहा और इसने दर्शकों को अपने सीट से हटने नहीं दिया. जम्मू-कश्मीर के रहने वाले चंद्र प्रकाश ने एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया और एक करोड़ जीत गए. हालांकि उन्हें जैकपॉट सवाल का भी जवाब आता था, लेकिन वो श्योर नहीं थे और उन्हें खेल को बीच में छोड़ दिया. आपको बताते हैं कौन सा वो सवाल था.

चंद्र प्रकाश ने जीते 1 करोड़

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में चंद्र प्रकाश पहले कंटेस्टेंट बने, जिन्होंने एक करोड़ रुपये जीत लिए. चंद्र प्रकाश की उम्र सिर्फ 22 साल है और अमिताभ बच्चन उनके खेल से काफी प्रभावित हुए. उनसे बिग बी ने 16वां सवाल पूछा कि, किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम शांति का निवास है. इसके चार ऑप्शन है-

  • A) सोमालिया
  • B) ओमान
  • C) तंजानिया
  • D) ब्रुनेई
  • सही जवाब है- तंजानिया

जानें क्या था जैकपॉट सवाल

वहीं, ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में चंद्र प्रकाश से बिग बी ने सात करोड़ रुपये का सवाल पूछा. ये सवाल था- 1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज़ माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था? इसके चार ऑप्शन है-

  • A) वर्जीनिया डेयर
  • B) वर्जीनिया हॉल
  • C) वर्जीनिया कॉफी
  • D) वर्जीनिया सिंक
  • इसका सही आंसर है- वर्जीनिया डेयर.

चंद्र प्रकाश को इस सवाल का जवाब आता था, लेकिन वो श्योर नहीं थे. इस वजह से उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद खेलने छोड़ने का फैसला किया. अमिताभ बच्चन ने जब उनसे एक जवाब चुनने के लिए कहा तो उन्होंने ऑप्शन डी चुना और ये सही जवाब निकला. हालांकि चंद्र प्रकाश ने कहा कि वो श्योर नहीं थे इसलिए उन्होंने खेल छोड़ दिया. अगर वो खेल जाते तो, उनके नाम नया इतिहास बन जाता.

Also Read- KBC 16: बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी इस सवाल पर अटके, जवाब जानते हुए इस वजह से खेल किया क्विट, जानें आंसर

Also Read- KBC 16 के इतिहास में हुआ पहली बार, बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी के लिए BIG B ने बदले नियम, कहा- आपको…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >