KBC 16: अभिषेक बच्चन ने कही ऐसी बात, सुनकर भावुक हुए बिग बी, जूनियर बच्चन बोले- पिता अपने बच्चों के लिए…

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में अभिषेक बच्चन आएंगे. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें जूनियर बच्चन अपने पिता की तारीफ करते दिख रहे हैं. उनकी बात सुनकर बिग बी भावुक हो जाते हैं.

Kaun Banega Crorepati 16: सोनी टीवी के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 का आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है. केबीसी 16 में अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन आने वाले हैं. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बी के सामने हॉटसीट पर जूनियर बच्चन बैठे दिख रहे हैं. उनके साथ निर्देशक शूजित सरकार भी हॉट सीट पर दिखेंगे. प्रोमो में अभिषेक कुछ ऐसा कहते दिख रहे हैं, जिस सुनकर बिग बी इमोशनल हो जाते है.

केबीसी 16 में अभिषेक बच्चन की बातें सुनकर भावुक हुए बिग बी

कौन बनेगा करोड़पति 16 में अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म आई वांट टू टॉक का प्रमोशन करने आएंगे. सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक केबीसी 16 का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में अभिषेक कहते दिख रहे हैं, ”पा, मुझे नहीं पता ये बात कहने के लिए सही वक्त है या नहीं. मुझे उम्मीद है लोग इसे गलत नहीं समझेंगे. लेकिन आज हम लोग यहां बैठे है, रात के 10 बज गए है, सुबह 6:30 को मेरे पिता घर से निकले थे ताकि सुबह 8-9 बजे हम आराम से जाग सकें. कोई ज्यादा बात नहीं करते हैं कि पिता अपने बच्चों के लिए क्या-क्या करते हैं क्योंकि वह चुपचाप करते है.”

यूजर्स के रिएक्शन

सोनी टीवी ने कौन बनेगा करोड़पति 16 का प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा, अभिषेक की बातों ने कर दिया एबी को इमोशनल. इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पिता-बेटे की जोड़ी कमाल है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘इस एपिसोड का इंतजार है.’ वहीं, अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी में जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू अहम किरदार निभा रहे हैं.

Also Read- KBC 16: रांची की रश्मि के लिए अमिताभ बच्चन ने किया कुछ ऐसा काम, जिंदगीभर रखेंगी याद

Also Read- KBC 16 के इतिहास में हुआ पहली बार, बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी के लिए BIG B ने बदले नियम, कहा- आपको…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >