KBC 16 के इतिहास में हुआ पहली बार, बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी के लिए BIG B ने बदले नियम, कहा- आपको…

Kaun Banega Crorepati 16 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी दिखेंगे. बिग बी ने उनके लिए एक खास काम किया है.

KBC 16: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 को लेकर खबरों में बने हुए हैं. शो के एपिसोड का प्रोमो वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता है. लेटेस्ट एपिसोड यानी 16 सितंबर को हॉटसीट पर बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी नजर आएंगे. त्रिशूल सिंह बोकारो, झारखंड के रहने वाले हैं. उनका प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है.

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में नजर आएंगे बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी

त्रिशूल सिंह चौधरी का प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने शेयर किया है, जिसमें वो हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे दिख रहे हैं. त्रिशूल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. त्रिशूल से बिग बी कहते दिखे कि आपको पूरी किताब याद करने की जरूरत नहीं है. त्रिशूल खेल के कुछ हिस्सों को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हो गए थे. जिसके बाद बिग बी का दिल पिघल गया और उन्होंने उसे गले लगा लिया. साथ ही खास उनके लिए बिग बी ने खेल के कुछ नियमों में बदलाव भी किया. ये केबीसी के इतिहास में पहली बार हुआ है. प्रोमो शेयर कर सोनी टीवी ने लिखा, केबीसी के इतिहास में पहली बार क्यों एक कंटेस्टेंट के लिए बदले नियम.

त्रिशूल सिंह चौधरी की इस बात पर मुस्कुरा दिए बिग बी

केबीसी 16 में त्रिशूल सिंह चौधरी ने खेल के दौरान अमिताभ बच्चन से कई सारी बातें की. उन्होंने बिग बी से मजाक-मजाक में पूछा, ‘क्या उन्होंने कभी बीन बैग पर बैठकर देखा है’? इसपर एक्टर ने हंसते हुए आंसर दिया कि ये बड़ी उम्र के लोगों के लिए नहीं है, लेकिन ये काफी आरामदायक है. इसपर त्रिशूल ने उनसे कहा, आप को सिर्फ 40 या 45 साल के हैं. ये सुनकर एक्टर के चेहरे पर मुस्कान आ गई. बता दें कि त्रिशूल पिंड्राजोरा के पुंडरू गांव के हैं और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है.

Also Read- Amitabh Bachchan Brother: मिलिए अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ से, एक्टिंग से दूर इस फील्ड में करते हैं काम

Also Read- Kaun Banega Crorepati 16: पटना की निशा राज को अमिताभ बच्चन ने दिया स्पेशल गिफ्ट, कहा- हमको आपकी बातें सुनते…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >