KBC 15: Khan Sir नहीं बनना चाहते थे टीचर, इस वजह से शुरू किया था पढ़ाना

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 15 में पटना वाले खान सर आए थे. इस दौरान खान सर ने बिग बी को बताया कि वो शिक्षक नहीं बनना चाहते थे. खान सर ने बताया कि वह सेना में शामिल होना चाहते थे और उन्होंने एनडीए के लिए भी आवेदन किया था.

कौन बनेगा करोड़पति 15 में अमिताभ बच्चन ने खान सर से शिक्षण में उनकी यात्रा के बारे में पूछा. खान सर ने बताया कि वह सेना में शामिल होना चाहते थे और उन्होंने एनडीए के लिए भी आवेदन किया था. हालांकि लेकिन मेडिकल आधार पर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था क्योंकि उनका हाथ टेढ़ा था. उन्होंने खुलासा किया कि उनके दोस्त अक्सर उनसे कहते थे कि जब वह उन्हें पढ़ाते हैं तो वे इसे अच्छी तरह समझते हैं. खान सर ने कहा, फाइनेंसियल स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी और जिस जगह पर मैं रहता था, मैंने मकान मालिकों से अनुरोध किया कि वे किराए के बदले मुझे अपने बच्चों को पढ़ाने दें. फिर मुझे एक कोचिंग सेंटर में नौकरी का ऑफर मिला और वहां केवल 7-8 छात्र थे लेकिन अगले से अगले दिन से, संस्थान में 50, 100, 500 छात्र बढ़ने लगे. मुझे याद नहीं है कि मैं 60 लाख छात्रों तक कैसे पहुंचने में कामयाब रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >