अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर दिखेंगे Kartik Aaryan के हमशक्ल, फीमेल फैन फॉलोइंग को लेकर खोलेंगे राज

कौन बनेगा करोड़पति 14 में कार्तिक आर्यन के हमशक्ल वैभव रेखी अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर बैठे नजर आएंगे. यहां वैभव महानायक के साथ अपने भविष्य को लेकर ढेर सारी बातें करेंगे.

कौन बनेगा करोड़पति 14 के आने वाले एपिसोड में कार्तिक आर्यन के हमशक्ल वैभव रेखी को बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा जाएगा. एपिसोड के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि होस्ट अमिताभ बच्चन उनसे कार्तिक के साथ उनकी जबरदस्त समानता के बारे में पूछते हैं. बिग बी यह भी कहते है कि अपनी फीमेल फैन फॉलोइंग कितनी है.

केबीसी में कार्तिक आर्यन का हमशक्ल

प्रोमो हॉट सीट पर वैभव रेखा के साथ शुरू होता है. उनके कुछ वीडियो क्लिप चलाए गए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने काले कपड़े में कार्तिक आर्यन के भूल भुलैया 2 अवतार में एकदम वैसी ही तसवीरें खिंचवाईं. कैसे वह फिल्मों में कार्तिक द्वारा चुने गए विभिन्न लुक में आईने के सामने पोज देते हैं. अमिताभ ने उनसे हिंदी में पूछा, “कार्तिक की एक फीमेल फैन-फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, आपके बारे में क्या?”

फैन-फॉलोइंग को लेकर बोले वैभव

वैभव जवाब देते हैं, “सच बताऊ तो, मेरी भी ठीकठाक फैन फॉलोइंग है. लड़कियों के बीच पर मेरा जो गोल है, वो फिक्स्ड है पहले से.” अमिताभ समझ जाते हैं कि वह क्या कहना चाह रहे हैं और उनसे पूछते हैं, ये गोल आसपास में है, किधर है. वैभव मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, थोड़ी दूर है गोल पर हो जाएगा.” वैभव कहते है कि गोल सात समुंदर पार है. जिसपर बिग बी कहते है उन्हें उतनी दूर क्यों भेज दिया. जिसके बाद वैभव मुस्कुराते है और कहते है कि वह गोल था ही वह का.

Also Read: KBC 14 में पहुंचे गुजरात के विनोद सगाठिया, हॉटसीट को बताया अपनी महबूबा, बिग बी से कर डाली ये फरमाइश
वैभव-अमिताभ बच्चन का वीडियो वायरल

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर प्रोमो को कैप्शन के साथ साझा किया है, ”वैभव रेखा जी, हम दुआ करते हैं कि आप जल्दी सात समंदर पार जाए, और आपको आपका लक्ष्य मिल जाए.” इसr बीच, कार्तिक भूल भुलैया 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है. वह वर्तमान में कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग कर रहे हैं और थ्रिलर फ्रेडी की रिलीज के लिए तैयार हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >