KBC Juniors: जमशेदपुर के वेदांत शर्मा 6.40 लाख लेकर लौटे घर,जानिए बिग बी से क्यों बोले- सर फंसा दिया आपने

कौन बनेगा करोड़पति 14 जूनियर्स झारखंड जमशेदपुर के वेदांत शर्मा नजर आए. इस दौरान वेदांत अपना निकनेम बूबू बताते है, जो उनकी दादी ने रखा है. साथ ही बिग बी के साथ वो काफी मजेदार बातें भी करते है.

Kaun Banega Crorepati Juniors: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 में अब जूनियर्स अपना रंग जमाएंगे. नया सीजन 5 दिसंबर से शुरू हो चुका है और हॉटसीट पर झारखंड जमशेदपुर के वेदांत शर्मा नजर आए. वेदांत ने अपने गेम से बिग बी का दिल जीत लिया और उनके साथ खूब मजेदार बातें भी की. वेदांत ने 12.5 लाख रुपये के सवाल पर गेम क्विट कर दिया और अपने साथ 6.40 लाख ले गए.

कौन बनेगा करोड़पति 14 जूनियर्स में वेदांत शर्मा

कौन बनेगा करोड़पति 14 जूनियर्स में सबसे पहले हॉटसीट पर वेदांत शर्मा नजर आए. केबीसी में वो अपने पिता प्रवीण कुमार के साथ आए थे. वेदांत का प्रोमो शेयर कर चैनल ने कैप्शन में लिखा, कम उम्र में इतनी बड़ी सोच रखने वाले वेदांत शर्मा के इन मजेदार किस्सों से केबीसी के मंच पर फूटे हंसी के ठहाके. वीडियो में वेदांत अपना निकनेम बूबू बताते है, जो उनकी दादी ने रखा है.

वेदांत ने बताया अपना निकनेम

अमिताभ बच्चन कहते है, अब तो ये नाम उनकी जुबान पर भी बैठ गया है. वेदांत शर्मा बताते है कि उन्हें ये नाम बिल्कुल पसन्द नहीं है. उनके एक दोस्त ने उनका निकनेम स्कूल में लीक कर दिया था. वहीं, अमिताभ बच्चन कहते है आपका ये नाम सोच कर रखा होगा. बचपन में आप बहुत प्यारे होंगे बूबू होंगे. ये सुनकर बिग बी सहित सारे लोग हंसने लगते है.

Also Read: KBC 14: झारखंड की अंकिता आशी ने बर्थडे से जुड़ा ये किस्सा बिग बी को सुनाया, जीती इतनी बड़ी रकम
वेदांत बोले- सर फंसा दिया आपने

कौन बनेगा करोड़पति 14 में वेदांत शर्मा, अमिताभ बच्चन से कहते है, सर एक पर्सनल बात है. मैं जब भी टॉयलेट या बाथरूम जाता हूं, फ्लश चलाना भूल जाता हूं. ये सुनकर बिग बी कहते है, अरे भाईसाहब ठहर जाए. आपने कहा कि आपकी औऱ पिताजी की आदत एक जैसी है, वो भी भूल जाते है क्या. इस पर वेदांत कहते है, सर फंसा दिया आपने. जिसके बाद बिग बी कहते है, वॉशरूम में क्या होगा अब.

कौन है वेदांत शर्मा?

गौरतलब है कि 11 साल के वेदांत शर्मा माउंट लिटेरा जी स्कूल में पढ़ते है. वो अभी क्लास 6 में है और उन्हें कम्पयूटर गेम्स खेलना काफी पसन्द है. उनके पिता प्रवीण कुमार का बिजनेस है और मां एक हाउस वाइफ है. वेदांत को कराटे भी आता है और वो बड़े होकर आईएएस बनना चाहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >