KBC 14: बिहार के सक्षम ने जीते सिर्फ इतने रुपये, महात्मा गांधी से जुड़े इस सवाल पर फंसे, जानिए सही जवाब

कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर बिहार के सक्षम पराशकर नजर आए. इस दौरान बिग बी ने उनसे काफी मजेदार बात की. हालांकि सक्षम अपने साथ जीतकर ज्यादा रकम नहीं ले जा पाए.

Kaun Banega Crorepati 14: पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में अलग-अलग राज्यों से लोग अपनी किस्मत आजमाने आते है. कई कंटेस्टेंट तो हॉट सीट पर पहुंच ही नहीं पाते. तो कई कंटेस्टेंट हॉटसीट पर पहुंचते ही खुशी से रोने लगते है. लेटेस्ट एपिसोड में बिहार सासाराम के सक्षम परासर दिखे. अमिताभ बच्चन से सक्षम ने काफी मजेदार बातें की.

सक्षम पराशकर हॉटसीट पर

कौन बनेगा करोड़पति 14 का शुक्रवार का एपिसोड काफी मजेदार रहा. अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर सासाराम के सक्षम परासर नजर आए. सक्षम 24 साल के है और वो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर फाइनेंशियल टैक्नोलॉजी कंपनी में काम करते है. बिग बी ने उनके बारे में बताया कि उन्होंने आईआईआईटी खड़गपुर से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

इस सवाल पर छोड़ा गेम

सक्षम पराशकर कौन बनेगा करोड़पति 14 में सिर्फ 80 हजार रुपए जीत पाए. नौवें सवाल पर सक्षम ने क्विट कर लिया. अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा था- महात्मा गांधी को साउथ अफ्रीका के किस शहर में ट्रेन से उतार दिया गया था? इसका जवाब नहीं आने पर उन्होंने गेम छोड़ दिया. इसका सही आंसर है- पीटरमैरिट्जबर्ग. यहां तक पहुंचने से पहले ही सक्षम ने अपनी सारी लाइफलाइन ले ली थी.

Also Read: KBC 14: अमिताभ बच्चन ने इस वजह से विनोद खन्ना की पत्नी से मांगी थी माफी, बिग बी ने बताया पूरा किस्सा
बिग बी ने कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने बातचीत में सक्षम पराशकर ने बताया कि वो फिल्में ज्यादा नहीं देखते. बिग बी उनसे पूछते है- समय नहीं मिलता या जानबूझकर नहीं देखते. इसपर सक्षम कहते है, उन्हें ज्यादा मूवीज देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसपर बिग बी कहते है, जाइए आपसे कटी. हम आपसे बात नहीं करेंगे. फिर एक्टर कहते है, आप पिक्चर देखते रहेंगे तो हमारी नौकरी जल्दी नहीं जाएगी.

वहीं, अमिताभ बच्चन ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दी. बिग बी ने केबीसी से मैसेज में कहा कि, ‘ए नीली जर्सी वालों फिर से वर्ल्ड कप उठा लो.’ वहीं, फिल्मों की बात करें तो वो अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका के साथ फिल्म ऊचांई में दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >