KBC 14: अमिताभ बच्चन ने बताया- कैसे शूट हुआ था Deewar का मंदिर वाला सीन, बोले- ये सुबह का सीन था और…

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 14 में फिल्म दीवार के बारे में दर्शकों को बताया. बिग बी ने मंदिर वाले सीन के बारे में खुलासा किया जो आज भी लोगों के जेहन में याद है. एक्टर ने बताया कि ये सीन करने से पहले वो कितने डरे हुए थे.

Kaun Banega Crorepati 14: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में फिल्मों से जुड़े किस्से दर्शकों को बताते है. बिग बी बातों ही बातों में ऐसे किस्से बात देते है, जिससे लोग अनजान होते है. एक्टर ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दीवार’ के मंदिर वाला सीन के बारे में बताया, जिसे शूट करने से पहले वो काफी डर गए थे और खुद को 15 घंटों तक कमरे में लॉक कर लिया था.

फिल्म दीवार को लेकर बिग बी ने कही ये बात

कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर बैठे विक्रम खुराना को अमिताभ बच्चन ने अपनी 1975 की फिल्म दीवार के एक सीन बारे में भी बताया. मेरी फिल्म दीवार में, एक सीन था जहां मेरा किरदार विजय पहली बार मंदिर जाता है और अपनी मां के लिए प्रार्थना करता है. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल सीन था.

‘ये सुबह का सीन था और रात 10 बजे…’

बिग बी ने आगे बताया, फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा जी सेट पर आए और उन्होंने कहा कि शॉट तैयार है. लेकिन मैं अपने कमरे से बाहर नहीं निकल पा रहा था. मैं सेट पर भी नहीं गया था. एक्टर ने बताया कि ये सुबह का सीन था और रात 10 बजे तक वो अपने कमरे में बैठे हुए थे. मैं सोचता रहा कि मैं इस रोल को कैसे निभाऊंगा. यह एक ऐसा चरित्र है जो भगवान में विश्वास नहीं करता है और उसे अपनी मां की लाइफ के लिए प्रार्थना करनी पड़ती है.

Also Read: KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन ले रहे तगड़ी रकम, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान
फिल्म दीवार में कौन- कौन था?

अमिताभ बच्चन ने उस फिल्म के राइटर की तारीफ करते हुए कहा कि, मैं उस राइटर को सलाम करना चाहूंगा जिसने स्क्रिप्ट लिखा. उनकी पहली लाइन क्या शानदार थी- आज खुश तो बहुत होंगे तुम. क्या लाइन है. बता दें कि इस मूवी में शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बाबी और निरूपा रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

फिल्म ‘ऊंचाई’ इस दिन होगी रिलीज

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अनुपम खेर और बोमन ईरानी, सारिका, डैनी डेंगज़ोम्पा, नीना गुप्ता, परिणीता चोपड़ा अहम रोल में है. राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >