KBC 14: अमिताभ बच्चन को कोलकाता के इस जगह के गोलगप्पे थे बहुत पसन्द, बिग बी बोले- हम जैसे लोग जिनकी…

सोनी टीवी का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 हर दिन खबरों में रहता है. अमिताभ बच्चन ने शो में अपने पुराने दिन याद किए. इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट गार्गी सेन को फुचका के बारे में एक बात बताई.

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में अमिताभ बच्चन अपने लाइफ से जुड़े किस्से बताते है. कभी फिल्मों से तो कभी पर्सनल लाइफ के बारे में वो बताने से हिचकिचाते नहीं. इस बार कंटेस्टेंट गार्गी सेन से बातचीत में बिग बी ने कोलकाता वाले दिनों के बारे में बताया, जब वो वहां जॉब करते थे.

कौन बनेगा करोड़पति 14 में गार्गी सेन

कौन बनेगा करोड़पति 14 के लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर कोलकाता की गार्गी सेन नजर आईे. बिग बी ने गार्गी से 20,000 रुपये का सवाल पूछते है. ये एक इमेज प्रश्न था- इस भारतीय संग्रहालय की पहचान करें जिसे इसके औपनिवेशिक मूल के कारण ‘राज का ताज’ भी कहा जाता है. इसका सही जवाब वो देते है- विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता.

अमिताभ बच्चन ने याद किए पुराने दिन

अमिताभ बच्चन बताते है कि इसके सामने एक फाटक है वहां दुनिया का सबसे अच्छा फुचका मिलता है. हम जैसे लोग जिनकी सैलरी 300-400 रुपये होती थी, वहां जब हम जॉब करते थे, खाने पीने में बहुत दिक्कत होती थी. हम फुचका पर जीवित रहते थे, जो केवल दो आने- 4 आने में आता था. बहुत ही बढ़िया फुचका था, पेट भरकर खाते थे.

Also Read: KBC 14: दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से जुड़ा अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल,क्या आप दे पाएंगे इसका जवाब
इस सवाल पर गार्गी ने छोड़ा खेल

केबीसी 14 में गार्गी सेन ने 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल पर गेम कि्विट कर दिया. ये सवाल था- पंजाब रेजिमेंट का अपना रेजिमेंटल सेंटर पंजाब में नहीं, तो किस राज्य में स्थित है? इसके चार ऑप्शन-

  • A. उत्तर प्रदेश

  • B. झारखंड

  • C. राजस्थान

  • D. गुजरात

इसका सही जवाब है- झारखंड.

इस वजह से बिग बी ने की थी जया से शादी

कौन बनेगा करोड़पति 14 के पिछले एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन को लेकर एक खुलासा किया था. हॉटसीट पर बैठी एक कंटेस्टेंट के बालों की उन्होंने तारीफ की थी. बिग बी ने कहा था, ‘हमने भी जया जी से इसलिए ही शादी की थी, क्योंकि उनके बाल काफी लंबे और प्यारे थे’.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >