गिरती TRP ने बिगाड़ा सारा खेल, इन शोज पर लगेगा ताला, लिस्ट में कही आपका शो तो नहीं

सितंबर के महीने में कुछ शोज ऑफ-एयर होने वाले हैं. कम टीआरपी की वजह से इन शोज पर ताला लगने वाला है. लिस्ट में कौन-कौन सा सीरियल शामिल हो, आपको बताते हैं.

TV Shows Off Air In September: इस महीने कई टीवी शोज ऐसे है, जो खराब टीआरपी की वजह से बंद होने वाला है. सीरियल्स की किस्मत टीआरपी रेटिंग तय करती है. अब तक कई शोज टीआरपी नहीं आने पर मेकर्स ने बंद कर दी है. अब सितंबर के महीने में कुछ ऐसे शोज है, जिसपर ताला लगने वाला है. अब उन शोज के नाम क्या है, आपको बताते हैं.

क्या सुम्बुल तौकीर खान का शो काव्या हो रहा बंद

जी हां. सुम्बुल तौकीर खान का शो काव्या खराब टीआरपी की वजह से बंद होने वाला है. एक्ट्रेस ने ये कंफर्म कर दिया है. इसका आखिरी एपिसोड 27 सितंबर को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा. शो में सुम्बुल के साथ मिश्कत वर्मा है. सीरियल की कहानी एक आईएएस अधिकारी की है. ईटाइम्स से बातचीत में सुम्बुल ने कहा, हर अच्छी चीज का अंत होता है.

‘आपका अपना जाकिर’ क्या हो रहा ऑफ एयर

जी हां, ‘आपका अपना जाकिर’ भी बंद हो रहा है. कपिल शर्मा शो की जगह ‘आपका अपना जाकिर’ ने लिया था. हालांकि शो दर्शकों को इम्प्रेस करने में फेल हो गया. मेकर्स खारब टीआरपी की वजह से इसे बंद कर रहे हैं.

आखिरी एपिसोड किस दिन आएगा शो जुबली टॉकीज का

कम टीआरपी की वजह से शो जुबली टॉकीज पर भी ताला लग रहा है. शो जून में शुरू हुआ था. टाउम्स नॉउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल का आखिरी एपिसोड 27 सितंबर को आएगा. इसमें बजाज-खुशी दुबे ने काम किया है. कुछ महीनों में ही शो बंद हो जाएगा.

पुकार-दिल से दिल तक क्यों हो रहा बंद

अभिषेक निगम-सायली सालुंखे स्टारर पुकार-दिल से दिल तक भी बंद हो रहा है. खराब टीआरपी की वजह से शो को बंद करने का फैसला लिया गया है. आखिरी एपिसोड इसका 27 सितंबर को आएगा. शो मई में शुरू हुआ था.

Also Read- Kavya Off Air: सुम्बुल तौकीर खान का शो काव्या हो रहा ऑफ-एयर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Also Read- Kavya: Ek Jazbaa-Ek Junoon Off Air: सीरियल के ऑफ-एयर होने पर सुम्बुल तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी अफवाहें फैलाने वाले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >