Kavya Off Air: सुम्बुल तौकीर खान का शो काव्या हो रहा ऑफ-एयर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

शो काव्या- एक जज्बा, एक जुनून जल्द ही बंद होने वाला है. सीरियल में सुम्बुल तौकीर खान मुख्य रोल निभाती हैं. शो का आखिरी एपिसोड कब आएगा, इसके बारे में आपको बताते है.

Kavya Off Air: सोनी टीवी का शो काव्या- एक जज्बा, एक जुनून को लेकर बुरी खबर है. सुम्बुल तौकीर खान और मिश्कत वर्मा स्टारर सीरियल इस महीने ऑफ-एयर होने वाला है. शो पिछले साल ही सितंबर में शुरू हुआ है और एक साल के बाद ये ऑफ एयर हो रहा. सुम्बुल ने इसे लेकर कंफर्म कर दिया है. शो का आखिरी एपिसोड कब आएगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

काव्या-एक जज्बा, एक जुनून के ऑफ-एयर को लेकर सुम्बुल तौकीर खान ने क्या कहा

सुम्बुल तौकीर खान ने ईटाइम्स से बातचीत में ऑफ-एयर को लेकर कहा, ”ये फैसला कभी अचानक आया और इस बारे में किसी को बता नहीं था. पर जैसा कहा जाता है कि हर अच्छी चीज का अंत होता है. मेरे अंदर दुख और निराशा का मिक्स इमोशन भार हुआ है, क्योंकि मैं अपने कैरेक्टर से जुड़ी हुई थी.”

सुम्बुल तौकीर खान ने काव्या में अपने किरदार को लेकर क्या कहा

सुम्बुल ने कहा, ”जिस किरदार को लेकर मेरे अंदर बहुत जुनून था, उसे अलविदा कहना आसान नहीं होता. हालांकि मैं समझती हूं ये इंडस्ट्री का नेचर है और कभी कभी-कभी चीजें प्लान के अनुसार नहीं होतीं.”

काव्या का आखिरी एपिसोड कब आएगा

काव्या का लास्ट एपिसोड 27 सितंबर को सोनी टीवी पर आएगा.

काव्या की कहानी क्या है

सीरियल काव्या की कहानी एक आईएएस अधिकारी की कहानी है, जिसके रोल में सुम्बुल तौकीर नजर आयी है. शो में उनके पति के रोल में मिश्कत वर्मा नजर आते हैं, जिन्होंने अधिराज का रोल प्ले किया है. ये आईएएस अधिकारी काव्या की कहानी है, जो अपने पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ को बैंलेस करती दिखती है. शुरू ने शुरूआत में सबका ध्यान आकर्षित किया और इसकी रेटिंग थोड़ी ठीक थी. उसके बाद ये रेटिंग के लिए काफी संघर्ष करता दिखाई दिया.

Also Read- Kavya: Ek Jazbaa-Ek Junoon Off Air: सीरियल के ऑफ-एयर होने पर सुम्बुल तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी अफवाहें फैलाने वाले…

Kavya: गांव की छोरी ‘इमली’ बनी अब IAS, काव्या शो के लिए एक्ट्रेस ले रही मोटी रकम, जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >