Kaun Banega Crorepati: 25 साल बाद अमिताभ बच्चन ने छोड़ा KBC, नए होस्ट के तौर पर दिखेंगा ये स्टार, जानें नाम

Kaun Banega Crorepati: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का पर्याय बन गए हैं. यह गेम शो 2000 में बिग बी के होस्ट के तौर पर शुरू हुआ था. हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि अमिताभ केबीसी छोड़ने की योजना बना रहे हैं. उनकी जगह सलमान खान ले सकते हैं.

Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति के लवर्स और अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बड़ी दुखद खबर है. जी हां दिग्गज कलाकार अब क्विज शो को होस्ट नहीं करेंगे. उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान केबीसी के होस्ट के तौर पर बिग बी की जगह ले सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा की हालिया रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए, तो बॉलीवुड के ‘भाईजान’ केबीसी के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह सीजन 17 से बिग बी से होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

अमिताभ बच्चन के बाद सलमान खान हो सकते हैं केबीसी के नए होस्ट

मनोरंजन पोर्टल के सूत्र ने दावा किया, “सलमान खान छोटे पर्दे के बादशाह हैं और अमिताभ बच्चन की जगह लेने के लिए सबसे अच्छा चेहरा वही हैं, क्योंकि उन्हें दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं और उनका काफी मजबूत जुड़ाव भी है. इससे पहले शाहरुख खान भी केबीसी की मेजबानी कर चुके हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो सलमान टेलीविजन सेट पर धूम मचाने वाले नए चेहरे होंगे.” अमिताभ बच्चन “व्यक्तिगत कारणों” के कारण केबीसी छोड़ सकते हैं.

अमिताभ बच्चन ने केबीसी का नया प्रोमो किया था जारी

दिलचस्प बात यह है कि सोनी टीवी ने 4 अप्रैल को अमिताभ बच्चन के साथ एक प्रोमो वीडियो के जरिए कौन बनेगा करोड़पति 17 की घोषणा की थी. उन्होंने खुलासा किया कि केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन खुले हैं और फैंस को सोनी लिव ऐप, एसएमएस या आईवीआर कॉल के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोत्साहित किया. हालांकि अभी तक प्रीमियर की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन केबीसी 17 के अगस्त में प्रसारित होने की उम्मीद है. अमिताभ बच्चन साल 2000 से केबीसी को होस्ट कर रहे हैं. तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार नहीं होंगे बोर… अगर देख लेंगे ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >