Kaun Banega Crorepati 17 PROMO: अमिताभ बच्चन फिर लौटे हॉट सीट पर, पहले प्रोमो के साथ रिलीज डेट से उठा पर्दा

Kaun Banega Crorepati 17 PROMO: अमिताभ बच्चन का चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का पहला प्रोमो सामने आ गया है, जिससे इसके प्रीमियर की भी घोषणा हो गई है.

Kaun Banega Crorepati 17 PROMO: भारत का सबसे पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) अब एक बार फिर दर्शकों के सामने आने को तैयार है. सीजन 17 का प्रोमो और रिलीज डेट ऑफिशियली सामने आ चुकी है. एक बार फिर शो की मेजबानी करने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन तैयार हैं, जिनकी दमदार मौजूदगी और मोटिवेशनल अंदाज इस शो की जान है.

ऐसे में आइए बताते हैं कि आखिर कब आएगा ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’.

‘जहां अकल है, वहां अकड़ है’

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इस बार सीजन की शुरुआत एक नए और दिलचस्प कैंपेन के साथ की है जो है, “जहां अकल है, वहां अकड़ है.” प्रोमो की शुरुआत एक आम आदमी से होती है जो अपने ज्ञान और आत्मविश्वास से हर किसी को चौंका देता है. वह साबित करता है कि जीवन में ताकत सिर्फ शरीर की नहीं, अकल की होती है.

अमिताभ बच्चन की फिर से धमाकेदार एंट्री

अमिताभ बच्चन इस बार भी अपने चिर-परिचित अंदाज में ‘हॉट सीट’ पर लौट चुके हैं. बुधवार को उन्होंने खुद शूटिंग की बीटीएस तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह ट्रेडमार्क जैकेट, चश्मा और सफेद टोपी पहने हुए केबीसी की कुर्सी पर बैठे दिखे.

उन्होंने लिखा, “शुरू कर दिया काम… और तैयारी शुरू हो गई है… लोगों के पास वापस जाने का… जीवन और जीवनयापन को बेहतर बनाने की उनकी इच्छाओं में उनके साथ रहने का… वह अवसर जो जीवन बदल देता है… एक घंटे में… मेरा प्यार और सम्मान.”

कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति 17?

अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय शो 11 अगस्त 2025 से सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे Sony Entertainment Television चैनल पर रिलीज होगा.

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 Trailer Review: फ्लॉप या ब्लॉकबस्टर, सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर का पहला रिव्यू आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >