Kaun Banega Crorepati 14: अनेरी आर्या ने ठुकरा दिया था केबीसी का ऑडिशन, फिर इस तरह आई हॉटसीट पर

कौन बनेगा करोड़पति 14 में अनेरी आर्या हॉटसीट पर नजर आई. उन्होंने 50 लाख के सवाल पर गेम छोड़ दिया. अनेरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पिछले साल केबीसी का ऑडिशन राउंड छोड़ दिया था.

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में हर हफ्ते अलग-अलग राज्य से लोग आते है. इस बार हॉटसीट पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने अनेरी आर्या का स्वागत तिया. अनेरी सूरत से है और उन्हें जन्म से ही ग्लूकोमा है. 26 साल की अनेरी अंग्रेजी की सहायक प्रोफेसर है. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें पहले भी केबीसी में आने का ऑफर मिला था.

इस सवाल पर अनेरी आर्या ने छोड़ा केबीसी

कौन बनेगा करोड़पति 14 में अनेरी आर्या ने 25 लाख रुपये जीते. अनेरी ने 50 लाख के सवाल पर गेम क्विट कर दिया. ये सवाल था- इनमें से किस रासायनिक तत्व का नाम हमारे सौर-मंडल में पाए जाने वाले एक खगोलीय पिंड से नहीं मिलता है? इसका सही जवाब है- नायोबियम.

अनेरी आर्या ने छोड़ा था केबीसी का ऑडिशन राउंड

ईटाइम्स से बातचीत में अनेरी आर्या ने बताया कि पिछले साल उन्हें केबीसी ऑडिशन राउंड के लिए चुना गया था, लेकिन उसी दिन उनका जॉब इंटरव्यू था. अनेरी ने बताया, यह पहली बार नहीं था जब मैंने केबीसी के लिए प्रयास किया था. पिछले साल मैंने कोशिश की और ऑडिशन राउंड के लिए चुनी गई थी. जिस दिन मेरा ऑडिशन राउंड था, उसी दिन मेरा जॉब इंटरव्यू था, जो मैं अभी कर रही हूं.

Also Read: KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन ले रहे तगड़ी रकम, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान
उस समय मैं केबीसी में…

अनेरी आर्या ने आगे बताया कि, उस समय मैं केबीसी में जाना चाहती थी, लेकिन तब मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था. इसलिए मैंने केबीसी के बजाय अपनी जॉब को चुना. इस साल मैंने खूब मेहनत की और मेरा चयन हो गया.

अमिताभ बच्चन की फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबॉय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस मूवी में उनके साथ रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता है. इसके अलावा एक्टर की ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हो चुकी है. इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मौनी रॉय अहम किरदार में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >