KBC 12 Registration : कौन बनेगा करोड़पति' में जाने का आखिरी मौका, कल से रजिस्ट्रेशन शुरू, ये है शर्त

Kaun Banega Crorepati 12 Registration (KBC 2020), KBC 12 Registration reopens : साल 2000 में जब कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत हुई तो इस शो ने इतिहास रच दिया. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)ने इसे लोगों के घर- घर में पहुंचा दिया. अब तक शो के 11 सीजन पूरे हो चुके है. 12वां सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन रीओपन किया जा रहा है. इसमें अगर कोई प्रतिभागी शामिल होना चाहते हैं, तो सोनी की ओर से उन्‍हें आखिरी मौका दिया जा रहा है.

Kaun Banega Crorepati 12 Registration (KBC 2020), KBC 12 Registration reopens : साल 2000 में जब कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत हुई तो इस शो ने इतिहास रच दिया. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इसे लोगों के घर- घर में पहुंचा दिया. अब तक शो के 11 सीजन पूरे हो चुके है. 12वां सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन रीओपन किया जा रहा है. इसमें अगर कोई प्रतिभागी शामिल होना चाहते हैं, तो सोनी की ओर से उन्‍हें आखिरी मौका दिया जा रहा है.

दरअसल, मेकर्स ने रजिस्ट्रेशन्स रीओपन करने का फैसला किया है. SONYLIV ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि केबीसी 12 में शामिल होने का आखिरी मौका 25 जून यानी कल से दिया जा रहा है. इसी दिन से फिर एक बार इस शो का हिस्‍सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है.

सिर्फ SONYLIV यूजर्स के लिए

मालूम हो केबीसी 12 में जाने के लिए 25 जून से दोबारा रजिस्‍ट्रेशन शुरू तो किया जा रहा है, लेकिन यह केवल SONYLIV यूजर्स के लिए होगा. इस आखिरी मौका का लाभ उठाने के लिए मोबाइल में SONYLIV का ऐप डाउनलोड करना होगा.

Also Read: KBC के नए सीजन का रजिस्ट्रेशन शुरु, इन 5 महिला करोड़पति से सीखिये कैसे उन्होंने सपनों को पंख दिये

9 मई से शुरू हुई थी केबीसी के लिए रजिस्‍ट्रेशन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के साथ जल्द ही लौटने वाले है. इसके लिए 9 मई से 22 मई तक रजिस्ट्रेशन के लिए बिग बी ने हर दिन दर्शकों से एक सवाल पूछा. उन्होंने कुल 14 सवाल दर्शकों से पूछा. पहला सवाल कोरोना से जुड़ा हुआ था. वहीं आखिरी सवाल प्रियंका चोपड़ा से संबंधित था.

KBC के डिजिटल ऑडिशन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया. जिसमें अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गये. इस सीजन के ऑडिशन में 12000 लोगों ने हिस्‍सा लिया. यह संख्या पिछले सीजन की तुलना चार गुना अधिक है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >