Karwa Chauth 2022 Funny Memes: करवा चौथ पर वायरल हो रहे ये फनी मीम्स, हंस-हंसकर हो जाएगा बुरा हाल

आज करवा चौथ है और इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है. करवा चौथ पर ट्विटर पर पति- पत्नी और गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड पर कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे है. आप भी देखिए.

Karwa Chauth 2022 Funny Memes: करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) का व्रत आज 13 अक्टूबर को है. इस खास दिन की तैयारी बहुत पहले से ही महिलाएं करने लगती है. यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती है. इस बार बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से भी कई एक्ट्रेसेस करवा चौथ का व्रत रख रही है. इस बीच ट्विटर पर पति पत्नी के फनी मीम्स वायरल हो रहे है, जो काफी मजेदार है.

करवा चौथ पर वायरल हो रहे ये मीम्स 

करवा चौथ पर ट्विटर पर कई मीम्स वायरल हो रहे है, जिसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी. इसमें मिर्जापुर के मीम्स भी है. यहां देखिए मीम्स.


https://twitter.com/BobbleKeyboard/status/916928812171931648
ये सेलेब्स करेंगी करवा चौथ

इस बार आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना, अंकिता लोखंडे शादी के बाद पहला करवा चौथ करेगी. बता दें कि आलिया ने रणबीर कपूर संग इसी साल सात फेरे लिए थे. वहीं, कैटरीना ने विक्की कौशल संग पिछले साल दिसंबर में बड़े ही धूम-धाम से शादी की. अब देखना है ये कपल कैसे इस साल करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी.

Also Read: Karwa Chauth: आलिया भट्ट से लेकर मौनी रॉय तक, ये सेलेब्स पहली बार अपने पति के लिए रखेंगी करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ पूजा विधि

  1. इस दिन सबसे पहले सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके स्वच्छ कपड‍़े पहनें.

  2. सास द्वारा दी गई सरगी सुबह सूर्योदय से पहले ग्रहण कर लें.

  3. भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें.

  4. व्रत का पारण रात में चंद्रमा के दर्शन करके, अर्घ्य देकर ही करें.

  5. पूजा के लिए 10 से 13 करवे रखें.

  6. एक थाली में पूजन सामग्री धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि रखें.

  7. चन्द्र उदय से पहले पूजा कर लें.

  8. पूजा के दौरान करवा चौथ कथा जरूर सुनें.

  9. पूजा के बाद छलनी से चन्द्र दर्शन करें. अर्घ्य देकर चन्द्रमा की पूजा करें.

  10. अब अपनी सास का आशीर्वाद लें.

  11. पति के हाथों से पानी पी कर व्रत का पारण करें.

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

कानपुर- 08 बजकर 00 मिनट पर

प्रयागराज- 07 बजकर 56 मिनट पर

इंदौर- 08 बजकर 56 मिनट पर

मुरादाबाद- 07 बजकर 58 मिनट पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >