Karuppu Worldwide Box Office: वर्ल्डवाइड तबाही मचा रही है सूर्या की करप्पु, कमा लिए इतने करोड़

Karuppu Worldwide Box Office: साउथ स्टार सूर्या की करप्पु बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टिकट विंडो पर खूब कमाई कर रही है. आइये जानते हैं मूवी ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ कमाए.

Karuppu Worldwide Box Office: सूर्या की ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में लोककथा, कोर्टरूम ड्रामा और जबरदस्त एक्शन का मिश्रण देखने को मिलता है. आइये जानते हैं 10वें दिन इसने कितनी कमाई की.

करप्पु ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक दसवें दिन, करप्पु ने 5,091 शो में 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में ग्रॉस कलेक्शन 172.38 करोड़ और टोटल कमाई 148.85 करोड़ हो गया. विदेशों में भी मूवी का दबदबा बना हुआ है. इसने अब तक 237.13 करोड़ की कमाई कर ली है.

करप्पु डे वाइज कलेक्शन

  • करप्पु वीक 1 कलेक्शन- 113.85 करोड़
  • करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 7.80 करोड़
  • करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 12.45 करोड़
  • करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 14.75 करोड़

करप्पु टोटल कलेक्शन- 148.85 करोड़

सूर्या ने फिल्म निर्माण को लेकर क्या कहा

चेन्नई में हाल ही में आयोजित एक फैन मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम के दौरान, सूर्या ने फिल्म निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की थी. अभिनेता ने कहा कि उन्हें फाइनेंशियल प्रोब्लम आई, लेकिन टीम की निरंतर मेहनत रंग लाई और दर्शकों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है. करप्पू तमिल सिनेमा के लिए इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनकर उभर रही. क्लाइमेक्स गाने के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “हमने एडिटिंग फाइनल होने के पांच महीने बाद उस क्लाइमेक्स गाने की शूटिंग की.”

यह भी पढ़ें- कॉमेडी, रोमांस से लेकर देशभक्ति तक, जून में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >