Karuppu Lifetime Box Office: सूर्या की फिल्म हिट हुई या ब्लॉकबस्टर, कलेक्शन जान लगेगा झटका

Karuppu Lifetime Box Office: आरजे बालाजी की मोस्ट अवेटेड फिल्म करप्पु अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ऐसे में मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा, आइये एक नजर डालते हैं.

Karuppu Lifetime Box Office: साउथ स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर करप्पु 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. बॉक्स ऑफिस पर भी इसने धुआंधार कमाई की. अब ये मूवी ओटीटी पर भी आ चुकी हैं. फैंस अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे एंजॉय कर रहे हैं. आइये जानते हैं इसने लाइफटाइम कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

कितना रहा करप्पु का लाइफटाइम कलेक्शन

करप्पु ने 102,435 शो में कुल मिलाकर 309.13 करोड़ (भारत में कुल 227.98 करोड़, विदेशों में 81.15 करोड़) की कमाई की. वहीं भारत में नेट कमाई 197.26 करोड़ है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े.

करप्पु के बारे में

यह एक्शन ड्रामा आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित है, जिसकी कहानी रत्ना कुमार, अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टी. एस. गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार ने साथ मिलकर लिखी है. फिल्म में सूर्या, तृषा कृष्णन और बालाजी के साथ-साथ इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी हैं.

क्या है करप्पु की कहानी

करप्पु की कहानी बिनू और उसके पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिनू के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए केरल से चेन्नई जाते हैं, लेकिन इलाज के लिए जमा किया गया सोना चोरी हो जाता है, जिससे वे एक भ्रष्ट कानूनी व्यवस्था में फंस जाते हैं. भ्रष्टाचार और न्यायिक देरी के कारण बिनू की जान चली जाती है. इसी बीच सूर्या, करप्पु के रूप में, वकील सरवनन के अवतार में प्रकट होते हैं और न्याय दिलाने के लिए एक दिव्य शक्ति के रूप में सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >