बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी. एक्शन सीन करते वक्त घायल हुए कार्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सफल सर्जरी हुई. अब एक्टर घर लौट चुके हैं और कुछ दिन आराम करने के बाद जल्द ही शूटिंग पर वापसी करेंगे.
Kartik Aaryan Knee Injury: एक्शन सीन करते वक्त लगी चोट
कार्तिक आर्यन को यह चोट निर्देशक कबीर खान की फिल्म के सेट पर एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान लगी. चोट के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ. इसके बाद उनके घुटने की सर्जरी की गई. एक्टर के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सर्जरी सफल रही है और कार्तिक अब घर पर आराम कर रहे हैं. प्रवक्ता ने बताया कि एक्टर जल्द ही शूटिंग पर वापस लौटेंगे.
Kartik Aaryan: कुछ दिन आराम के बाद फिर करेंगे शूटिंग
चोट के बाद कार्तिक को फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है. रिकवरी के बाद वह अपनी फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे. कार्तिक के वर्क कमिटमेंट्स की बात करें तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन को अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म के बचे हुए हिस्से की शूटिंग भी करनी है. इस फिल्म में उनके साथ श्रीलीला नजर आएंगी.
Kartik Aaryan Injured on Set Before: पहले भी शूटिंग में चोटिल
यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक आर्यन को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी हो. इससे पहले 2023 में फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग के दौरान भी उनके घुटने में चोट आई थी. अब एक बार फिर एक्शन सीक्वेंस के दौरान चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी.
Kartik Aaryan Wins National Award: अवॉर्ड जीतकर चर्चा में आए कार्तिक
साल 2026 कार्तिक आर्यन के करियर के लिए बेहद खास रहा है. उन्हें फिल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है. कार्तिक ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की थी. यह उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है. इसी कैटेगरी में मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मम्मूट्टी को भी सम्मानित किया गया. फिलहाल कार्तिक अपनी चोट से रिकवर कर रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द पूरी तरह ठीक होकर एक बार फिर फिल्मों के सेट पर वापसी करेंगे.
ये भी पढ़ें: Friendship Day 2026:कार्तिक आर्यन को टीवी पर काम करने की सलाह मिलती थी, खास दोस्त ने लिखा भावुक पोस्ट
ये भी पढ़ें: Action Scene पड़ा भारी... कार्तिक आर्यन हुए घायल, अस्पताल में भर्ती, हो सकती है सर्जरी
