लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं कार्तिक आर्यन, कलेक्शन देख हो जाएंगे हैरान

Kartik Aaryan Car Collection: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मर्सिडीज वी-क्लास खरीदी है. उनके पास पहले से कई लग्जरी कार और बाइक्स मौजूद हैं. एक्टर का कार-बाइक कलेक्शन आपको हैरान कर देने वाले हैं. जानिए कार्तिक आर्यन का लेटेस्ट कार कलेक्शन…

Kartik Aaryan Car Collection: बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और चार्म से अलग पहचान बना चुके कार्तिक आर्यन आज सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लग्ज़री लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने कार कलेक्शन में एक और शानदार गाड़ी जोड़ ली है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है. दरअसल, कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मर्सिडीज-बेंज V-क्लास खरीदी है, जो अपनी प्रीमियम सुविधाओं और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

उनके कार कलेक्शन में ये महंगी गाड़ियां

गाड़ियों के शौकीन कार्तिक के पास पहले से ही कई लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस कारें मौजूद हैं. उनके कलेक्शन में McLaren GT और Lamborghini Urus जैसी सुपरकार्स शामिल हैं. इसके अलावा रेंज रोवर, बीएमडब्लू 5 सीरीज और Mini Cooper S Convertible जैसी गाड़ियां भी उनके गैरेज की शोभा बढ़ाती हैं.

बाइक कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश

सिर्फ कार ही नहीं, कार्तिक आर्यन को बाइक्स का भी जबरदस्त शौक है. उनके बाइक कलेक्शन में Ducati Scrambler 1100, Royal Enfield Hunter 350 और Royal Enfield Classic 350 जैसी दमदार मोटरसाइकिल्स शामिल हैं. कार्तिक का ये कलेक्शन सिर्फ लग्जरी दिखाने के लिए नहीं, बल्कि उनके असली शौक को दर्शाता है. वे स्पीड, स्टाइल और कम्फर्ट तीनों का बैलेंस अपने गैरेज में रखते हैं. वहीं काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही करण जोहर की फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है, जिसमें वो साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले के निधन के बाद भाई ने किया बड़ा ऐलान, बहनों की याद में बनेगा सबसे बड़ा अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >