Kareena Kapoor khan: सिंघम अगेन की सक्सेस के बाद बेबो का वेकेशन मूड, मालदीव से शेयर की शानदार फोटोज

फिल्म सिंघम अगेन की सफलता पर करीना कपूर मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. येलो टू पीस आउटफिट में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.

Kareena Kapoor khan: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की सफलता को सेलिब्रेट करते हुए मालदीव में वेकेशन मना रही हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, और करीना अपने इस सफलता को लेकर काफी खुश हैं. इसी के साथ वह अपने परिवार के साथ कुछ सुकून भरे पल बिता रही हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

टू पीस आउटफिट में करीना का दिलकश अंदाज


करीना कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें वह येलो कलर के टू पीस आउटफिट में नजर आ रही हैं. एक फोटो में करीना ने बिना मेकअप के सेल्फी ली है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपने हैंडसम पति सैफ अली खान के साथ हैं. उनका यह नो-मेकअप लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, और उनका यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

फैंस को भाया करीना का नैचुरल लुक


करीना कपूर के इस लुक पर फैंस ने कई प्यारे कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “नेचुरल ब्यूटी क्वीन.” एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, “उम्र सब बयां कर देती है, पर आपके आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं.” इस तरह करीना का यह नया अंदाज सभी को बहुत भा रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों का सिलसिला जारी है.

करीना का वेकेशन मोड फैंस के लिए खास


करीना कपूर का यह वेकेशन मोड और सिंघम अगेन की सफलता दोनों ही उनके फैंस के लिए खास हैं. उनके लुक्स से लेकर उनके आत्मविश्वास तक, हर चीज उनके चाहने वालों के दिलों को छू रही है. करीना कपूर ने बॉलीवुड में अपनी जगह तो बना ही रखी है, साथ ही उनकी सरलता और नैचुरल स्टाइल भी फैंस को खूब आकर्षित करती है.

Also read:Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक की फिल्म से क्लैश नहीं करना चाहते थे अजय देवगन, जाने फिर आखिर किस वजह से नहीं टल पाया ये बड़ा मुकाबला 

Also read: Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >