जब Kareena से पूछा गया- शाहिद और सैफ अली खान के संग लिफ्ट में फंस जाये तो क्या करेंगी?

Kareena Kapoor Khan अपने दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाया है. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्म देकर फैंस को अपना दीवाना बनाया है.

अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है. करीना ने अपने दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाया है. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्म देकर फैंस को अपना दीवाना बनाया है. इसके साथ ही करीना अपनी बातों के आगे किसी को ठिकने नहीं देती. किसी भी बात का वो इतने सलीके से जवाब देती है कि सामने वाले की बोलती बंद हो जाती है.

Also Read: जब बेटे ने बजाया तबला तो Madhuri Dixit ने यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

करीना का इन दिनों एक चैट शो का इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि वो क्या करेंगी अगर वो किसी लिफ्ट में एक साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ फंस जाएं तो. इंटरव्यू करने वाले को लगा शायद इस सवाल पर करीना कपूर शायद झेंप जाएंगी. इस पर करीना ने चौंकाने वाला जवाब दिया था. उन्होंने कहा कि ऐसा होता है तो वाकई मजा आ जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया लहजे में आगे जोड़ते हुआ कहा कि फिल्म ‘रंगून’ में सैफ और शाहिद ने एक साथ काम भी किया है. उन्होंने ये भी कहा कि इसमें उन्हें क्यों नहीं एक्ट्रेस लिया गया. वहीं, खुद करीना ने ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद के साथ काम किया और फिल्म के प्रमोशन में दोनों साथ आये थे.

बता दें कि शाहिद कपूर के साथ करीना कपूर का लंबा रिश्ता रहा है. वो साल 2007 में दोनों का अलगाव हुआ था. लेकिन इसके बाद भी दोनों इम्तियाज अली की फिल्म ‘जव वी मेट’ में काम करते रहे थे. जबकि इसी के दौरान उनकी करीबी सैफ अली खान से बढ़ गई थी. इसके बाद शाहिद और करीना में अब तक बात नहीं होती.

गौरतलब है कि करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली. इन दोनों का एक बच्चा भी है, जिसका नाम तैमूर अली खान है. तैमूर की अक्सर तसवीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है और फैंस को वो काफी पसंद है. तैमूर अभी काफी छोटे है, लेकिन उनकी फैन फ्लोइंग काफी तगड़ी है. वहीं, शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली. शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा और जेन हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >