एक्स पहले से बिग बॉस 20 में... अब करण वाही मारेंगे Wild Card एंट्री? अविनाश मिश्रा के सामने खोल दिया पूरा प्लान

बिग बॉस 20 में करण वाही की वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के दौरान करण ने अविनाश मिश्रा से बातचीत में कहा कि दर्शक उन्हें जल्द बिग बॉस के घर में देख सकते हैं.

बिग बॉस 20 की कहानी में लगता है एक और नया किरदार एंट्री मारने वाला है और इस बार नाम है करण वाही. अभी करण ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में डर का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनके एक छोटे से डायलॉग ने बिग बॉस के वाइल्ड कार्ड एंट्री की घंटी बजा दी.

क्या बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे करण वाही

करण माही अपने व्लॉग में अविनाश मिश्रा के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने इशारा किया कि जब तक उनका व्लॉग दर्शकों तक पहुंचेगा, तब तक शायद लोग उन्हें बिग बॉस के घर में देख रहे हों. इसके बाद करण ने कहा, “हो सकता है इसके बाद तुम मुझे बिग बॉस के घर में देखो.”

अविनाश मिश्रा ने उदिति का नाम लिए बिना करण को चिढ़ाया

बस फिर क्या था, करण के इस एक डायलॉग ने बिग बॉस 20 की उनकी एंट्री वाली चर्चाओं को फिर हवा दे दी. हालांकि, यह साफ नहीं है कि करण मजाक में अविनाश की टांग खींच रहे थे या वाकई वह वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे. बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई. अविनाश ने आगे कहा, “इस बार बिग बॉस में ऐसे लोग भी आ रहे हैं, जिन्हें आप पहले से जानते हैं.” वह इशारों इशारो में उदिति सिंह की बात कर रहे थे, जो करण की एक्स रह चुकी हैं. हालांकि बात संभालते हुए एक्टर ने कहा, “मैं कनिका मान की बात कर रहा था.”/

उदिति सिंह पहले ही दे चुकी हैं करण की एंट्री पर रिएक्शन

करण वाही की बिग बॉस एंट्री की चर्चा पहले भी हो चुकी है. उदिति सिंह से जब पूछा गया था कि अगर करण शो में वाइल्डकार्ड बनकर आते हैं, तो उनका रिएक्शन क्या होगा, तो उन्होंने कहा था, “मुझे नहीं लगता कि वह वाइल्डकार्ड के तौर पर आएंगे. अगर उन्हें आना होता तो वह शुरुआत से ही आते.”

करण और उदिता का हो चुका है ब्रेकअप

करण संग पुराने रिश्ते को लेकर उदिति सिंहने यह भी कहा था, “अगर मैं इतने सारे लोगों को झेल सकती हूं, तो उसे भी झेल सकती हूं.” उदिति ने साफ किया कि उनका और करण का रिश्ता अब पास्ट की बात है. दोनों करीब दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया था. उदिति के मुताबिक, वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें कोई और पसंद है.

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम DM से शुरू हुई लव स्टोरी, फिर शादी तक पहुंची बात... उदिति सिंह ने बिग बॉस में खोला करण वाही संग रिश्ते का राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >