शादी की खबरों पर करण कुंद्रा ने दिया मजेदार जवाब, फैंस हुए हंसी से लोटपोट

Karan Kundrra: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर करण ने मजेदार ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ‘हर दो-चार साल में करवा ही देते हैं’. सोशल मीडिया पर फैंस ने ट्वीट को खूब पसंद किया और मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं, जो तेजी से वायरल हुईं.

Karan Kundrra: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर चर्चा में हैं. दोनों की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही थीं. फैंस इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन करण कुंद्रा ने इस मामले में अपने अंदाज से सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया.

करण कुंद्रा की मजेदार प्रतिक्रिया

करण कुंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और इस बार उन्होंने शादी की खबरों पर मजेदार ट्वीट करके फैंस का ध्यान खींचा. अपने ऑफिशियल X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर उन्होंने लिखा, “शादी-वादी तो हर दो-चार साल में करवा ही देते हैं, भिंडी मामू कैसे क्यूट हैं?”. इस ट्वीट के बाद फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया और ट्वीट तेजी से वायरल हो गया.

यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस

एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भिंडी मामू बहुत क्यूट हैं और शादी की बात तो हम मजाक करते रहते हैं अपने दिल को खुश करने के लिए.” इसके जवाब में करण ने लिखा, “तुम्हारे मजाक के चक्कर में आर्टिकल आ जाते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गोला को सिखाओ कि या तो मामा मामी बोले, या तो मासा मासी. दोनों को मामा मासी बुलवाते हो, भाई-बहन बन जाओगे.” करण ने इस पर भी मजेदार जीआईएफ के जरिए जवाब दिया, जिससे साफ है कि फिलहाल शादी की कोई प्लानिंग नहीं है.

यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का इमोशनल व्लॉग, रिपोर्ट देखकर छलके आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >