करण कुंद्रा ने शेयर की फैमिली फोटोज, फैंस बोले- कहीं आपकी और तेजस्वी प्रकाश की शादी तो नहीं होने…

बिग बॉस फेम करण कुंद्रा ने फैमिली फोटोज शेयर की है. इन तसवीरों में एक्टर को अपने मम्मी-पापा के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि फैंस करण की तसवीर में तेजस्वी प्रकाश को जरूर मिस कर रहे हैं.

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के क्यूट टेस्ट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. ये दोनों अक्सर लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते है.

अब करण ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली फोटो शेयर की है. इन तसवीरों में एक्टर के मम्मी-पापा के साथ उनकी बहनों, देवर को भी देखा जा सकता है. सभी मुस्कुराते हुए एक हैप्पी फैमिली लग रहे हैं.

करण ने तस्वीर को कैप्शन दिया, “बस एही सच .. बस #हर मैदान फतेह.” करण के फैंस उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. करण और तेजस्वी को सलमान खान के बिग बॉस 15 शो में एक-दूसरे से प्यार हो गया था. दोनों ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से लाखों दिल जीते.

एक यूजर ने लिखा, “बस एक की कमी है, कोई न जल्दी पूरी हो जाएगी … लड्डू कुंद्रा.” वहीं एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, ”#HarMaidanFateh क्यों तेजा संग आपकी शादी तय हो चुकी है क्या.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सच्ची मैं ये सब देख कर कुछ और ही पक रहा है, ऐसा लगता है, लेकिन सनी और लड्डू कुछ बता नहीं रहे हैं.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 में इन-दिनों बिजी हैं. वह अपनी पहली मराठी फिल्म मन कस्तूरी रे का भी प्रमोशन कर रही हैं. वहीं करण अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बिजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >